Weight Loss Recipe: क्या आप काफी समय से अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिर भी ये कम नहीं हो पा रहा है? तो अब आपको दिनभर भूखे रहकर या महंगी डाइट को फॉलो करके वजन कम करने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो घर में आसानी से सूप के जरिए वजन घटा सकते हैं।
जी हां, लौकी के सूप से वजन को कम (Weight Loss Recipe in Hindi) किया जा सकता है। भले ही लौकी सूप का नाम सुनकर आप अपने मुंह बना रहे होंगे, लेकिन बता दें कि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आसानी से वजन कम किया जा सकता है। आइए लौकी सूप बनाने की विधि जानते हैं।
और पढ़िए –Kiss Day Recipe: किस डे को बनाएं स्पेशल! ट्राय करें ये हार्ट कुकीज रेसिपी
लौकी सूप बनाने की सामग्री (Lauki soup Ingredients in Hindi)
- लौकी (1/2 किलो)
- काली मिर्च (1 चुटकी)
- जीरा (1/2 टी स्पून)
- अदरक (1 टुकड़ा)
- लाल मिर्च (1 चुटकी)
- देसी घी (1 टी स्पून)
- हरी धनिया पत्ती (1 टेबलस्पून)
- स्वादानुसार नमक
और पढ़िए –Instant Rava Appe Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बन जाएगी स्टफ्ड रवा अप्पे रेसिपी, जानें बनाने की विधि
लौकी सूप बनाने की रेसिपी (Lauki Soup Recipe Method Hindi)
- लौकी सूप बनाने के लिए सबसे पहले घीया यानी लौकी को छीलकर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मीडियम आंच पर एक कढ़ाई में 1 टी स्पून देसी घी डालकर गर्म करें।
- इसमें अब जीरा डालकर चटका लें। इसमें कटी लौकी डालकर धीमी आंच पर भून लें। अब इसमें अपने हिसाब से पीना डालकर लगभग 1 से 2 मिनट तक पका लें। अपने स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद बारीक कटा अदरक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इसे कम से कम 20 मिनट तक पका लें और फिर गैस बंद कर दें।
- इस तरह से स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर लौकी का सूप तैयार हो जाएगा। आप इसे हरी धनिया की पत्ती और काली मिर्च पाउडर से गार्निश करके गर्मागर्म पी सकते हैं।
- दिन में लंच या डिनर के वक्त इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना सेवन करने पर आपकी सेहत को फायदा होगा और ये आपके बढ़ते वजन को कम करने में भी मदद करेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
44 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines