Weekend Plan: साल 2023 के पहला महीना जनवरी आधा निकल चुका है। नए साल पर अगर आप कहीं घूमने नहीं जा पाए हैं, तो निराश न हों। हम आपके लिए जनवरी के आखिरी वीकेंड (Weekend Plan) 26-29 जनवरी के लिए कुछ खास लेकर आए हैं। दिल्ली के मजह कुछ 200 किमी की दूरी पर एक से एक बेहतरीन डेस्टिनेशंस (Wonderful Destination Near Delhi NCR) हैं, जहां आप परिवार के साथ खूम मौज मस्ती कर सकते हैं।
अनोखे रोमांच के लिए मशहूर है भानगढ़ का किला (Bhangarh Kila)
वैसे तो पूरा राजस्थान किलों और आलीशान महलों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां एक ऐसा किला भी है जो अपने अनोखे रोमांच के लिए ही जाना जाता है। आपको भी जानकर हैरानी होगी कि इस किले को भूतिया किला कहते हैं। जी हां, ये किला है राजस्थान के अलवर जिले का भानगढ़ किला।
इतना भी डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार की ओर से इसे एक पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। बताया जाता है कि यहां की कुछ कहानियों को आज तक सुलझाया नहीं जा सका है। यहां आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। ये दिल्ली से महज 250 किमी की दूरी पर है। ये किला पूरे दिन खुलता है। शाम होते ही बंद हो जाता है।
अनदेखे पक्षियों को देखना है तो पहुंचे घना पक्षी विहार (Ghana Bird Sanctuary)
जनवरी के आखिरी सप्ताह को मजेदार बनाने के लिए आप अपनी कार की स्टेयरिंग को राजस्थान के भरतपुर की ओर भी मोड़ सकते हैं। अनोखे जीव-जंतुओं को देखने का शौक रखने वाले यहां काफी संख्या में पहुंचते हैं। दिल्ली से महज 200 किमी दूर भरतपुर में शानदार घना पक्षी अभ्यारण्य है। इसे केवलादेव नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है।
यहां हर साल 300 से भी ज्यादा प्रजातियों के देसी-विदेशी पक्षी लाखों की संख्या में आते हैं। इन दिनों यहां चाइना कूट, सबलर, इंडियन सारस, ओपन बिल स्टोर्क, स्पून बिल, परपल हेरन समेत पक्षी डेरा डाले हुए हैं। यहां पहुंच कर आपके परिवार को भी काफी अच्छा लगेगा।
कीठम में पक्षियों के साथ देखने को मिलेंगे भालू (Keetham Bird Sanctuary)
दिल्ली से 220 किमी की दूरी पर आगरा जिले में एक ऐसी रोमांचक जगह है, जहां आपको विदेशी पक्षियों के साथ भालुओं से भी मिलने का मौका मिलेगा। डरिए नहीं, ये भालू अपने पिंजरों में रहते हैं। यहां जाने के लिए मामूली शुल्क लगता है। याद रहे कि यहां कार और बाइक से जाने पर अलग-अलग शुल्क की पर्ची कटानी पड़ती है।
अंदर जाने के बाद आप यहां कीठम झील का भी आनंद ले सकते हैं। झील के किनारे सर्दी के दिनों में कई प्रजातियों के विदेश पक्षी देखने को मिलेंगे। इन प्रजातियों में स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राह्मनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे, गाडवॉल्स और शोवेलर्स पक्षियों की प्रजाति शामिल हैं।
पास में जाना है तो सुरजपुर पक्षी बिहार अच्छा विकल्प (Surajpur Bird Sanctuary)
अगर आप दिल्ली से दो सौ किमी दूर नहीं भी जाना चाहते हैं तो दिल्ली के पास ही एक ऐसा भी विकल्प है, जहां आप परिवार के साथ अपना गोल्डन टाइम बिता सकते हैं। ये जगह नोएडा के पास ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर पक्षी बिहार या सूरजपुर वेट लैंड के नाम से जानी जाती है। यहां पर भी आपको कीठम पक्षी बिहार की तरह एक झील का आनंद मिलेगा।
दिल्ली से महज 68 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां दिल्ली से वाया नोएडा होते हुए पहुंचा जा सकता है। यहां पक्षी बिहार प्रबंधन की ओर से आपके लिए गाड़ी का भी प्रबंध किया जाता है। यहां आपको सर्दियों के मौसम में साइबेरियन वाटर फॉल, सबलस, कॉमन टीन, यूरिशियन बिजन, मलॉड, कॉमन पोचर्ड, ग्रेलैग, कॉमन टील और कॉमन ग्रीनशैंक प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
11 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
13 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
13 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
17 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
18 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
19 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
20 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines