Walking Benefits: डिनर के कितनी देर बाद टहलें, कितनी देर की वॉक दिलाएगी 4 फायदे
Author: Shivani Jha
2024-11-05 10:48:35
Walking Benefits: रात के खाने के बाद टहलने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित 2023 के एक अध्ययन के अनुसार, खाने के तुरंत बाद टहलने से बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है, जिसे पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसेमिया के रूप में जाना जाता है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जो आपके वजन को कंट्रोल करता है। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
डायबिटीज होगा कंट्रोल
खाने के कुछ देर बाद हमारा शरीर शुगर बनाने में लग जाता है। इस दौरान अगर आप कोई शारीरिक एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में सिर्फ 10 मिनट की वॉक से आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
डाइजेशन रहता है सही
रात में खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक आपकी पाचन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकती है। अक्सर लोग खाने के बाद ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी की शिकायत करते हैं, तो इसके लिए दवा लेने से अच्छा है कि आप नेचुरल तरीके से इसे कंट्रोल में रखें।
वजन रहता है कंट्रोल
आगर आपका भी वजन बढ़ रहा और आप इसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो खाने के बाद थोड़ी देर वॉक करने से आपकी ये शिकायत दूर हो सकती है। ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इससे वजन कंट्रोल में रहता है। बता दें कि पैदल चलने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन को कम किया जा सकता है।
कितनी देर टहलना फायदेमंद
ज्यादातर लोगों के मन में सवाल उठता है कि खाने के बाद कितनी देर वॉक करना सही होता है। बता दें कि आपको खाने के कम से कम 10 से 15 मिनट बाद और लगभग 10 मिनट तक वॉक करने पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। साथ ही डायबिटीज भी नॉर्मल रहता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines