Valentine Week 2025: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत बस होने ही वाली है, जिसे लेकर युवा काफी उत्साहित रहते हैं। इस वीक की शुरुआत रोज डे होती है, जिसे 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को हम आपने प्यार और दोस्तों को रोज देकर विश करते हैं। ये दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए स्पेशल होता है, जो आपने प्यार का इजहार गुलाब देकर करना चाहते हैं। आप ये तो जानते होंगे की गुलाब कई रंगों के होते, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गुलाब के अलग-अलग रंगों का क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं इसके अलग-अलग रंग क्या इशारे करते हैं…
व्हाइट रोज
व्हाइट रोज शांति, शुद्धता और नई शुरुआत की ओर संकेत करता है। रोज डे पर आप ये गुलाब दे सकते हैं जिनसे आपकी बातचीत बंद है या फिर वह आपसे नाराज हैं।
ये भी पढ़ें- इन 6 गलतियों की वजह से रिश्ते में आती है दरार, खत्म होने लगता है प्यार
लाल गुलाब
ऐसा कहा जाता है कि लाल गुलाब प्यार और रोमांस की ओर इशारा करता है। जब आप किसी को लाल गुलाब देते तो इसका मतलब होता है आप उनसे प्यार करते हैं और उन्हें आपना प्रेमी या प्रेमिका या फिर जीवनसाथी बनाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं, तो उन्हें लाल गुलाब दे सकते हैं।
पिंक रोज
पिंक रोज होनोर्स और ग्रैटिट्यूड को दर्शाता है। गुलाबी रंग के गुलाब का मतलब होता है कोमलता, मिठास, आभार और प्रशंसा। रोज डे पर आप पिंक रोज अपने माता-पिता और अपने टीचर को दे सकते हैं, जिसे आप सम्मान देना चाहते हैं।
पीला गुलाब
पीला गुलाब दोस्ती और खुशहाली की ओर इशारा करता है। ये दोस्ती, खुशी, पाजिटिविटी और एनर्जी को दर्शाता है। रोज डे अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों या किसी ऐसे व्यक्ति को जिससे आप दोस्ती करना चाहते हैं उन्हें पीला गुलाब दे सकते हैं।
ऑरेंज रोज
ऑरेंज रोज उत्साह और नई शुरुआत का संकेत देता है।अगर आप किसी के प्रति आकर्षित यानी कि अगर आपका कोई क्रश है, तो आप उन्हें ऑरेंज रोज देकर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines