Vaccation Trip: बाली, इंडोनेशिया का एक बहुत ही सुंदर द्वीप है। यहां हर साल लाखों की तादाद में लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। बाली की सबसे बड़ी खासियत उसके साफ-सुथरे और सुंदर समुद्र तट (बीच) हैं। इन बीचों पर आप सूरज की रोशनी में आराम कर सकते हैं समुद्र की लहरों के साथ खेल सकते हैं और खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो बाली के ये 5 बीच आपके लिए एकदम परफेक्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। बाली में कुछ बीच शांति और सुकून के लिए जाने जाते हैं तो कुछ पर आप वॉटर स्पोर्ट्स और मस्ती कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं बाली के इन शानदार बीचों के बारे में जिन्हें आप अपनी वेकेशन लिस्ट में जोड़ सकते हैं।
कूटा बीच
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें नाइटलाइफ और सर्फिंग का शौक होता है। ऐसे लोगों के लिए कूटा बीच सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट है। दिन में यहां आप समुद्र का आनंद ले सकते हैं, और शाम को रेस्टोरेंट्स और क्लब्स में मस्ती कर सकते हैं। यह बीच युवाओं और पहली बार बाली जाने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
सेमीन्यक बीच
Image Source Freepik
शांत माहौल और लग्जरी वाइब से भरपूर सेमीन्यक बीच, कूटा के पास ही है लेकिन यहां माहौल ज्यादा शांत और स्टाइलिश है। यहां कई लग्जरी होटल, कैफे और स्पा मिलते हैं। यह बीच सुंदर सनसेट देखने और रिलैक्स करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
जिम्बरन बीच
समुद्र के किनारे सी फूड डिनर का अनुभव जिम्बारन बीच अपनी सी फूड डिनर टेबल्स के लिए काफी ज्यादा मशहूर है जो सीधी रेत पर होती हैं। सूर्यास्त के समय यहां बैठकर ताजा सी फूड खाना एक खास अनुभव होता है। बीच का माहौल बहुत रोमांटिक होता है खासकर कपल्स के लिए।
नुसा दुआ बीच
साफ-सुथरा, फैमिली फ्रेंडली और सुरक्षित नुसा दुआ बीच बाली का सबसे साफ और सुरक्षित बीच माना जाता है। यहां का पानी शांत होता है जो बच्चों और परिवार के लिए उपयुक्त है। इसके साथ ही आसपास कई अच्छे होटल और रिसॉर्ट्स भी हैं। आप इस बीच को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
सानूर बीच
Image Source Freepik
सुबह की शांति का संगम सानूर बीच सूर्योदय देखने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह बीच बाकी जगहों की तुलना में शांत और पारंपरिक माहौल वाला है। यहां आप साइक्लिंग, जॉगिंग और स्थानीय कला-संस्कृति को करीब से देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भारत में जन्नत जैसी हैं ये जगहें, जून महीने में घूमने के लिए हैं एकदम परफेक्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
16 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
23 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines