हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या आप भी हैं घूमने-फिरने के शौकीन, बैग में जरूर रखें इन चीजों को साथ

घूमने का शौक किसको नहीं होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जिन्हें आपको ट्रैवल बैग में जरूर कैरी करना चाहिए, जो कि आपकी ट्रिप के सफर को एकदम सुपरहिट बना देंगी।

विज्ञापन

Travelling Needs: आप अगर एक ऐसे ट्रैवलर हैं जिसे घूमना-फिरना बेहद पसंद है पहाड़ों की चढ़ाई हो या समुद्र किनारे की सैर तो आपको घूमने के साथ अपनी स्किन की भी उतनी ही देखभाल करनी पड़ेगी। बदलते मौसम, धूल, धूप और ट्रैवल के दौरान पसीना  ये सब मिलकर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन अगर आपके बैकपैक में कुछ जरूरी स्किनकेयर चीजें रहती है तो आप हर ट्रिप पर फ्रेश और ग्लोइंग दिख सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी ट्रैवल किट में कुछ खास और असरदार स्किनकेयर एसेंशियल्स शामिल करें, जो न सिर्फ हल्के हों बल्कि आपकी स्किन को हर प्रॉब्लम में बचाएं और निखारे। तो आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें हैं जिन्हें आपको ट्रिप के दौरान कभी नहीं भूलना चाहिए।

एसपीएफ 30+ सनस्क्रीन

धूप में घूमते समय स्किन को टैनिंग और हानि से बचाना जरूरी है। एसपीएफ 30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन आपकी त्वचा को यूवी किरणों से सुरक्षित रखता है और समय से पहले झुर्रियां आने से बचाता है।

मल्टी-टास्किंग मॉइस्चराइजर

सफर पर जाने से पहले एक ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जो आपकी स्किन को नमी देने के साथ-साथ सन प्रोटेक्शन या एंटी-एजिंग जैसे और फायदे भी दे। इससे बैग में कम सामान रहेगा और स्किन को पूरा पोषण भी मिलेगा।

फेस वाइप्स

Image Source Freepik

ट्रैवलिंग में बार-बार चेहरा धोना मुश्किल होता है। ऐसे में फेस वाइप्स स्किन से पसीना, तेल और गंदगी हटाने के लिए बेहद असरदार हैं। इन्हें इस्तेमाल करना आसान होता है और ये ताजगी भी देते हैं।

ओवरनाइट सीरम

सफर की थकान से स्किन बेजान हो जाती है। इसलिए एक अच्छा ओवरनाइट सीरम बेहद जरूरी है। इससे रातभर आपकी स्किन रिपेयर हो जाएगी और सुबह स्किन फ्रेश और ग्लोइंग लगेगी।

लिप बाम

ऐसा कई बार होता है कि बदलते मौसम और पानी की वजह से होंठ अक्सर सूख जाते हैं। तो आपको साथ में एक अच्छा लिप बाम जरूर रखना चाहिए जो होंठों को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखे।

एलोवेरा जेल

Image Source Freepik

अगर आप ट्रिप पर जा रहे हैं तो अपने साथ एलोवेरा जेल जरूर रखें। यह स्किन पर रैशेज, सनबर्न या जलन होने पर तुरंत राहत देता है। यह हर स्किन टाइप के लिए सेफ होता है और कैरी करने में भी हल्का होता है इसलिए बैग में आसानी से फिट हो जाता है।

ये भी पढ़ें- इन हेयर एक्सेसरीज को हमेशा रखें साथ, बालों को देंगे खूबसूरत लुक

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें