Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहां की संस्कृति, समुद्र तट और आसपास की कई खास जगहें इसे और भी खास बनाती हैं। वैसे तो पुरी में घूमने के लिए कई शानदार
स्थल हैं जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। पुरी बीच की सुनहरी रेत और लहरें मन को सुकून देती हैं तो वहीं कोणार्क का सूर्य मंदिर कला और इतिहास का अद्भुत संगम है। अगर आप भी यात्रा के समय पुरी जाने का विचार कर रहे हैं तो अपनी ट्रिप लिस्ट में इन कुछ खास स्थानों को जरूर शामिल करें। ये स्थान न सिर्फ आपकी यात्रा में चार चांद लगाएंगे, बल्कि आपको ओडिशा की संस्कृति और सौंदर्य से भी रूबरू कराएंगे।
पुरी बीच
पुरी बीच की सुनहरी रेत और लहरों की आवाज मन को सुकून देती है। यहां सुबह-सुबह सूर्योदय देखना और शाम को समुद्री हवा का आनंद लेना एक खास अनुभव होता है। अगर आप पुरी जाने का सोच रहे हैं तो यह शांत और सुंदर जगह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
चिल्का झील
यह एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जहां बोटिंग करते हुए डॉल्फिन देखने का मजा ही कुछ और होता है। खासकर सर्दियों में यहां प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
कोणार्क सूर्य मंदिर
यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह मंदिर अपनी अनोखी वास्तुकला और सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। यह पुरी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।
रघुराजपुर आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स विलेज
यह छोटा-सा गांव पारंपरिक पेंटिंग और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। यहां के कलाकार ‘पटचित्र’ और अन्य हस्त कलाओं में माहिर होते हैं। आप यहां से अपने परिवार और खास लोगों के लिए सुंदर हस्तनिर्मित चीजें खरीद सकते हैं।
बिरला मंदिर
पुरी स्थित बिरला मंदिर सफेद संगमरमर से बना एक शांत और खूबसूरत स्थल है। यहां का शांत वातावरण और सुंदर मूर्तियां मन को शांति प्रदान करती हैं।
ये भी पढ़ें- Indian Destinations: विदेश जाना लग रहा है महंगा? घूम आएं ये इंडियन डेस्टिनेशन, खुश हो जाएगा दिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines