Top Trending Destination: लखनऊ की गर्मी भी कम नहीं है। इस चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम से अब सबका मन भर चुका है। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां ठंडी हवाएं हों हरियाली हो और सुकून भरा माहौल मिले तो लखनऊ से कुछ ही दूरी पर बसे हिल स्टेशन आपकी परफेक्ट चॉइस बन सकते हैं। इन पहाड़ी जगहों की खास बात यह है कि ये न सिर्फ भीड़-भाड़ से दूर हैं, बल्कि नेचर के करीब भी हैं। आप इन जगहों पर चाहे फैमिली ट्रिप हो, फ्रेंड्स के साथ एडवेंचर प्लान हो या सोलो ट्रैवल करना हो तो आप यहां जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं लखनऊ के पास ऐसे 5 हिल स्टेशन जो कि पूरे सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं।
चंपावत
चंपावत अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां का शांत वातावरण और ठंडी हवाएं आपको गर्मी से तुरंत राहत दिलाएंगी। यह जगह लखनऊ से लगभग 450 किमी दूर है। अगर आप चाहें तो इस जगह का प्लान कर सकते हैं।
पिथौरागढ़
Image Source Freepik
हिमालय की गोद में बसा यह हिल स्टेशन अपनी वादियों, नदियों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इसे “मिनी कश्मीर ऑफ उत्तराखंड” के नाम से भी जाना जाता है। यहां से आपको नेपाल और तिब्बत के पहाड़ों का नज़ारा भी काफी अच्छे से देखने को मिलेगा। यह जगह लखनऊ से करीब 500 किमी दूरी पर है। अगर आप चाहें तो इस जगह पर अपने फैमिली, फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।
कौसानी
कौसानी अपने सुरम्य सूर्योदय, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। बागेश्वर जिले में स्थित यह हिल स्टेशन खासकर कपल्स और नेचर लवर्स के लिए आदर्श है। यह जगह लखनऊ से करीब 460 किमी दूर है।
कनाताल
मसूरी से थोड़ी दूरी पर बसा कनाताल एडवेंचर एक्टिविटीज, कैंपिंग और पहाड़ी मौसम का आनंद लेने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है। यहां का मौसम गर्मियों में भी बेहद ठंडा रहता है। यह लखनऊ से करीब 580 किमी दूर है। यह जगह शांत, ठंडी और रोमांच से भरपूर है।
चौकोरी
Image Source Freepik
कम भीड़-भाड़ वाली यह जगह एक हिडन जेम है। चौकोरी में आप हिमालय की ऊंचाइयों, ताजगी से भरे चाय बागानों और शांत वादियों का मजा ले सकते हैं।
यह जगह लखनऊ से लगभग 520 किमी दूर है।
ये भी पढ़ें- सफर को यादगार बना देंगी कैंची धाम के आसपास की ये जगह, जाना न भूलें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
11 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
13 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
13 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
17 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
18 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
19 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
20 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines