Teeth Whitening Foods: दांतों और मसूड़ों का हेल्दी होना कई मायनों में हेल्दी लाइफ की निशानी है। अगर दांत और मसूड़े कमजोर होंगे तो हमें खाना खाने में दिक्कत होगी। इससे शरीर को भोजन से पोषक तत्व अच्छे से नहीं मिल पाते हैं।
दांत अगर खराब दिखे या पीले दिख रहे हैं तो इससे आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर पड़ता है। ज्यादातर लोग दांतों की समस्याओं से जूझते हैं, लेकिन दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए कई विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है।
बता दें कि दांतों पर बैक्टीरिया हमला तभी करते हैं, जब हमारे शरीर में किसी चीज की कमी होती है। इससे दांतों में सड़न, दर्द, सूजन आना, पीलापन जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए अपनी डाइट में इन फूड को शामिल करें..
फूलगोभी
यह उन सब्जियों में से एक है, जिसे खूब चबाना पड़ता है, लेकिन यह दांतों के लिए अच्छी मानी जाती है। भोजन को पचाने में जितना ज्यादा समय लगेगा, उतनी ज्यादा लार बनेगी। लार आपके दांतों को चमकदार बनाए रखने के लिए नेचुरल क्लींजर है।
स्ट्रॉबेरी
यह फल भले ही गहरे रंग का हो, लेकिन इसमें मौजूद मैलिक एसिड नामक एंजाइम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो नेचुरल रूप से दांतों को सफेद बनाता है।
पनीर
पनीर, दही और दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट में लैक्टिक एसिड और इनेमल को मजबूत बनाने वाला मिनरल कैल्शियम होता है, जो दांतों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें सफेद भी करता है। पनीर चबाने से लार ज्यादा बनती है, जो दांतों पर लगे दाग फूड पार्टिकल्स को धो देती है।
सेब
इस फल को खाने के लिए खूब चबाना पड़ता है और यह मुंह के लिए एक अच्छी, सफाई वाली एक्सरसाइज है। नेचुरल स्क्रबिंग प्रोसेस दांतों से कणों को धोता है और उन्हें सफेद रखता है।
अजवाइन
रेशेदार फल और सब्जियां न केवल कैलोरी में कम और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, बल्कि चबाने से दांतों को सफेद और मसूड़ों के टिश्यू को स्वस्थ भी रखते हैं। अजवाइन ऐसा ही एक सब्जी वाला मसाला है।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज पर खूबसूरत लुक के लिए अपनाएं ये आसान से मेकअप टिप्स
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
5 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
9 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
12 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines