Symptoms Of Vitamin D: विटामिन डी की कमी से होने वाली कई बीमारियां है। जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, तो आज हम इसी सोचने वाले विषय के बारें में जानकारी देंगे कि विटामिन डी की कमी होने से कौन- कौन से लक्षण हमारे शरीर में दिखने लगते हैं, जिसके बारें में हर किसी को जानना चाहिए..तो आइए जानते हैं, विटामिन डी की कमी से हमारे शरीर में दिखने वाले लक्षणों के बारें में..
मूड स्विंग की परेशानी का बार-बार होना
विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, क्योंकि सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है। विटामिन डी की कमी से बॉडी में हैप्पी हॉर्मोन कम होने लगता है। जिनके कारण मन उदास रहने लगता है और यह आपके मूड को भी निगेटिव रूप से प्रभावित करता है, जिससे मूड स्विंग होते रहते हैं।
हड्डियों में दर्द का बढ़ना
विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती है। कैल्शियम की सही मात्रा न मिलने की वजह से ऐसा होता है। इसकी कमी से कमर में, घुटनों में, हाथ-पैरों के जोड़ों में काफी दर्द रहता है। विटामिन डी की भरपूर मात्रा मिलना हड्डियों के लिए बेहद जरुरी है।
थकान और सुस्ती का दूर ना होना
शरीर में कमजोरी, थकान या फिर में अकड़न महसूस होना विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षण हैं, जहां कमजोरी व थकान लगातार बनी रहती है। विटामिन-डी हमारे शरीर में कैल्शियम अब्जॉर्बशन, बोन हेल्थ और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने का काम करता है।
चोट के जल्दी ठीक नहीं होने का कारण
बॉडी में हीलिंग प्रोसेस स्लो होने से घाव या चोट जल्दी सही नहीं होते हैं। विटामिन डी की कमी के कारण हीलिंग प्रोसेस स्लो हो जाता है और कई परेशानियों से हमारे शरीर को घेर लेता है।
लगातार बीमार रहना
विटामिन डी की कमी से बॉडी में इम्युनिटी पावर कम हो जाती है, जिसके कारण कमजोरी होती है और लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। इसी वजह से सर्दी, जुकाम लगातार होते रहते हैं साथ ही इसमें थकान, डिप्रेशन, एंग्जायटी, मिजाज का बिगड़ना, बालों का झड़ना, त्वचा पर चकत्ते, पैरों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
8 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
11 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
14 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
18 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines