Summer Vacation Places: गर्मी की छुट्टियों में हर कोई ऐसी जगह जाना चाहता है जहां ठंडी हवा चले, हरियाली हो और मन को सुकून मिले। अगर आप हापुड़ या उसके आसपास रहते हैं तो आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। हापुड़ के पास कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जहां आप गर्मी से राहत पा सकते हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 हिल स्टेशन जो आपके लिए यादगार बन सकते हैं।
कोटद्वार, उत्तराखंड
कोटद्वार उत्तराखंड का एक सुंदर और शांत शहर है, जो पहाड़ियों की गोद में बसा है। यह जगह सभी के लिए परफेक्ट है। यहां का शांत वातावरण, मंदिर और जंगल जैसे कैनाल चौर, गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
नैनीताल
Image Source Freepik
नैनीताल एक बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी नैनी झील, बोटिंग और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है। यहां आप स्नो व्यू पॉइंट, नैना देवी मंदिर और मॉल रोड जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं। नैनीताल झीलों और पहाड़ों का खूबसूरत संगम है।
भीमताल
Image Source Freepik
नैनीताल के पास स्थित भीमताल कम भीड़भाड़ वाली और बहुत ही शांत जगह है। यहां की झील और आसपास की हरियाली गर्मियों में मानसिक सुकून देती है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मियों के समय में आप यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
धनौल्टी
धनौल्टी मसूरी से थोड़ी दूरी पर बसा एक शांत और ठंडी जलवायु वाला हिल स्टेशन है। यहां का इको पार्क, सेब के बाग और देवदार के पेड़ आपको प्रकृति से जोड़े रखते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए है जो शांति और ताजगी चाहते हैं। इसके साथ ही यह जगह काफी खूबसूरत है।
लैंसडाउन
लैंसडाउन एक सुंदर और साफ-सुथरा हिल स्टेशन है जो गढ़वाल रेजीमेंट का मुख्यालय भी है। यहां का इलाका बेहद शांत, ठंडा और ताजगी से भरा होता है।
यहां की चर्च, जंगल, और टिप-इन-टॉप पॉइंट घूमने लायक हैं।
ये भी पढ़ें- Europe Tourist Place: यूरोप के 7 ठंडे और खूबसूरत देश, गर्मियों की छुट्टियों के लिए हैं शानदार ऑप्शन
संबंधित खबरें
मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
17 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
20 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
21 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
22 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines