Skin Care Tips: त्वचा को सुंदर और बेदाग बनाए रखना कठिन हो गया है, क्योंकि अब पॉल्युशन की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि आप स्किन को सुरक्षित नहीं रख पाते। ऐसे में लोग स्किन पर कई तरह के ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, मगर ये केमिकल ट्रीटमेंट्स एक समय के बाद आपकी स्किन को और भी ज्यादा खराब कर देते हैं। हम आपको तीन ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आपको तुरंत असर दिखेगा।
अलसी के बीज
health benefits of flaxseed
अलसी के बीजों में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो स्किन में मॉइश्चर बनाए रखता है। अलसी के बीज मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर का बेस्ट सोर्स है, ये सभी तत्व स्किन मेंं किसी भी इन्फेक्शन को फैलने से बचाती है। इसका रोजाना सेवन फेस पर सूजन और ड्राइनेस को कम करने में मदद करता है। अलसी के बीज चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में भी सहायक है। आप इसका फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें–Jatamansi Uses: जटामांसी क्या है, कैसे करें इस्तेमाल, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ और नुकसान
एलोवेरा
AloeVera for skin care
एलोवेरा स्किन के लिए चमत्कारी औषधि है, इसमें हाइड्रेटिंग गुण और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती है जो स्किन पर नमी बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा से चेहरे के एक्ने, पिंपल्स और लाल निशान कम होते हैं। एलोवेरा को भी जूस की तरह पीया जा सकता है और इसके जेल को रोज मुंह पर लगा सकते हैं। ध्यान रहे, एलोवेरा को कभी भी सीधा इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसे हमेशा किसी चीज के साथ मिलाकर जैसे खीरा या नीम के पत्ते के साथ ही चेहरे पर लगाना चाहिए। अगर बाजार से खरीदा रेडीमेड जेल है तो कोई नुकसान नहीं होगा।
पपीता
Papaya for skin
पपीता एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे स्किन में रेडिकल्स की समस्या नहीं होती है। पपीता आपकी स्किन में कोलेजन ग्रोथ में तेजी लाता हे जिससे स्किन अपने आप ही जवां और चमकदार रहती है। रोज खाली पेट पपीता खाने से स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा। ये चेहरे से डेड स्किन को भी हटाने में मदद करता है। पपीते का पेस्ट बनाकर फेस पर लगाने से टैनिंग भी कम होती है।
ये भी पढ़ें- Gua Sha Benefits: गुआ शा स्टोन क्या है, कैसे स्किनकेयर में इस्तेमाल किया जाता है ये कोरियाई पत्थर
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines