हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fried Masala Potato Recipe: स्टार्टर डिश में चीज डिप के साथ सर्व करें फ्राइड मसाला पोटैटो, नोट करें सिपंल रेसिपी

विज्ञापन

Fried Masala Potato Recipe In Hindi: आलू एक सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशेज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि। लेकिन क्या कभी आपने फ्राइड मसाला पोटैटो का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए फ्राइड मसाला पोटैटो बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आपको चटपटा खाना पसंद है तो फ्राइड मसाला पोटैटो डिश अच्छा विकल्प है। ये स्वाद में बहुत चटपटा और मसालेदार होता है। बच्चे तो इसको एक बार खाकर बार-बार खाने की मांग करेंगे। इसको आप बच्चों को लंच में पैक करके या गर्मागर्म चाय के साथ मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।

फ्राइड मसाला पोटैटो बनाने की सामग्री-

  • छोटे आलू 200 ग्राम छिलकों सहित
  • हरा धनिया 2 मुट्ठी
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च 1 छोटा चम्मच
  • नमक आवश्यकता अनुसार
  • हरी मिर्च 4
  • चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
  • पानी आवश्यकता अनुसार
  • रिफाइंड तेल आवश्यकता अनुसार
  • सूखे आम का पाउडर 1 छोटा चम्मच

अभी पढ़ें – घर आए मेहमानों को गर्मागर्म चाय के साथ खिलाएं कच्चे केले के पकोड़े, जानें रेसिपी

फ्राइड मसाला पोटैटो बनाने की रेसिपी-

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धोकर अलग रख दें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद आप इसमें लहसुन की कलियां डालकर हल्का सा भून लें।
  • फिर आप इसमें आलू को डालकर अच्छी तरह से सुनहरा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद आप इसमें मसाले, धनिया, नींबू का रस और हरी मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं।
  • फिर आप आलू को थोड़ी देर फ्राई करके गैस को बंद कर दें।
  • अब आपके चटपटे फ्राइड मसाला पोटैटो बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इसको ऊपर से चीज डालकर पसंदीदा डिप के साथ सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola