Sawan 2024: सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल ये महीना 22 जूलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने में महिलाएं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर सोमवार को व्रत करती हैं और शाम को जब महिलाएं व्रत खोलती हैं तो वो भगवान शिव के लिए प्रसाद बनाती हैं। कई बार महिलाओं को समझ नहीं आता कि उन्हें प्रसाद में क्या बनाना चाहिए। ऐसे में वो मखाने की खीर बना सकती हैं। मखाने की खीर बनाना बेहद ही आसान है और इस प्रसाद से आप भगवान शिव को प्रसन्न भी कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं मखाने की खीर को कैसे बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- भारत के इन राज्यों का घेवर है मशहूर, तीसरी जगह तो आसानी से पहुंच सकते हैं आप
सामग्री
- दो कप मखाने
- 2 बड़ी चम्मच घी
- इलाइची पाउडर
- 1 लीटर दूध
- चीनी (स्वादानुसार)
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम,पिस्ता)
खीर बनाने की विधि
- मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई में घी डाल लें और मखानों को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- अब मखानों को प्लेट में निकाल लें।
- अब उसी कढ़ाई में दूध डालकर उसे उबाल लें और उबाल आने के बाद उसमें मखाने डाल दें।
- अब 10 से 15 मिनट तक मखानों को अच्छे से दूध में पकाएं जब तक मखाने दूध में पिघल नहीं जाते।
- अब एक पैन में थोड़ा सा घी लें और सभी ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट कर लें।
- उसके बाद खीर जब हल्की गाढ़ी होने लगे तो उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- खीर को गाढ़ा होने तक चलाएं और उसके बाद उसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- आपकी मखाने की खीर बनकर तैयार है। अब आप इसका भगवान शिव को भोग लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan Fasting Tips: दिनभर व्रत करने के बाद भी फील करेंगे एनर्जेटिक, बस ये टिप्स करें फॉलो!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines