Samosa Recipe: समोसा खाना सभी को पसंद होता है। अगर ये प्लेट में आ जाए खाने का मन न भी हो तो भी भूख लग ही जाती है। इसलिए ये सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड स्नैक्स में से एक हैं। कई लोग इसे शाम के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। आप भी रोज-रोज चावल, रोटी और सब्जी खाकर ऊब गए हैं, तो मुंह के टेस्ट को बदलने के लिए समोसे को आपने स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो घर पर ही आसान विधि से टेस्टी और क्रिस्पी समोसा बना सकते हैं। आइए जानते हैं समोसा बनाने की आसान रेसिपी…
सामग्री
मैदा- 2 कप
उबले हुए आलू- 2
उबले और मसले गए मटर -1/2 कप
बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 2
अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
तेल- 4 कप
नमक – स्वादानुसार
ये भी पढ़ें- आलू के छिलके से बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, जानें बनाने आसान विधि
मसाले
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
विधि
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा , तेल और नमक डालकर अच्छे से गूंद लें।
2. इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
3. अब एक पैन में तेल गर्म करें, तेल गर्म होने पर इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और भूरा होने तक भून लें।
4. फिर इसमें उबले हुए आलू और मटर डालकर अच्छे से मिला लें, सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
5. अब इसमें अमचूर पाउडर या फिर टमाटर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें और इसे अच्छे से मिला लें और गैस बंद कर दें।
6. इसके बाद समोसे बनाना शुरू करें, आटे को बेल लें और उसकी पतली-पतली रोटी काट लें फिर इसमें आलू के मिश्रण को भरें और इसे समोसे का सेप दें।
7. अब तेल गर्म करें और उसमें समोसे डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
8. आपका खस्ता समोसे तैयार हैं, अब इसे आप गर्म-गर्म किसी भी तरह कि चटनी के साथ परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गोभी का चीला है सर्दियों का टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट, जानें इसे बनाने की आसान विधि
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
37 mins agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 hr agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
18 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
20 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
22 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
23 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
23 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines