Republic Day Breakfast: गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ स्पेशल खाने का तो मन करता ही है. अगर यह स्पेशल स्वादिष्ट होने के साथ ही सुंदर भी हो तो अलग ही मजा आता है. ऐसे में आप भी गणतंत्र दिवस की सुबह घर में तिरंगा सैंडविच का नाश्ता कर सकते हैं. यह नाश्ते खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही दिखने में और भी बेहतरीन है. यहां जानिए घर पर स्टेप बाय स्टेप तिरंगा सैंडविच किस तरह बनाया जाता है. इस स्वादिष्ट सैंडविच को आप घर में बच्चों और बड़ों सभी को खिला सकते हैं और अगर कोई मेहमान आए तो उन्हें परोसने के लिए भी ये सैंडविच परफेक्ट हैं.
तिरंगा सैंडविच रेसिपी
ब्रेड स्लाइस- 4 सफेद या ब्राउन
केसरिया परत के लिए- कद्दूकस की हुई गाजर और मेयोनीज
सफेद परत के लिए- पनीर के स्लाइस या क्रीम चीज, मक्खन
हरी परत के लिए – हरी पुदीना-धनिया की चटनी
बनाने की विधि
- सबसे पहले 4 ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारों को काटकर अलग कर दें.
- पहली ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह से हरी चटनी लगाएं. इसके ऊपर आप चाहें तो खीरे के पतले स्लाइस भी रख सकते हैं. अब इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें.
- दूसरी ब्रेड स्लाइस पर मक्खन, क्रीम चीज या पनीर का एक पतला टुकड़ा रखें. इसके ऊपर तीसरी ब्रेड स्लाइस रखें.
- तीसरी ब्रेड स्लाइस पर मेयोनीज़ और कद्दूकस की हुई गाजर का मिश्रण फैलाएं. अंत में चौथी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें.
- अब इस सैंडविच को तिरछा या बीच से काटकर दो हिस्सों में बांट लें.
- डविच को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए हर परत पर हल्का सा चाट मसाला छिड़कें.
तिरंगा उत्तपम भी बना सकते हैं आप
अगर आप गरमा-गरम दक्षिण भारतीय खाना पसंद करते हैं, तो सादे डोसा बैटर से छोटे-छोटे मिनी उत्तपम बनाएं. एक उत्तपम पर ऊपर से कटा हुआ टमाटर और गाजर डालें. दूसरे पर कसा हुआ नारियल डालें. तीसरे पर बारीक कटा धनिया और शिमला मिर्च डालें.
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 hr agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
17 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
18 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
20 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
22 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines