Relationship Tips: हर रिलेशनशिप में प्यार होना बहुत जरूरी है। अगर रिश्ते में प्यार खत्म होने लगता है तो वो बोझ लगने लगते हैं। इसके अलावा रिलेशनशिप में जितना प्यार होता है उतनी ही लड़ाई भी होती है। हालांकि रिलेशनशिप में कभी-कभी लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव होना तो आम बात है, लेकिन जब आपका पार्टनर हर बात पर गुस्सा करने लगे तो एक समय के बाद आप परेशान होने लगते हैं।
अगर आपके पार्टनर का भी बर्ताव गुस्से वाला है या फिर वो बात-बात पर गुस्सा करता है, तो इसका असर आपके रिलेशनशिप पर तो पड़ेगा, साथ ही इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी खराब हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को समझाएं या उनसे शांति से बात करें। नहीं तो इससे रिलेशनशिप खराब हो जाएगा, जिसके कुछ समय बाद रिश्ते में मिठास भी नहीं रहेगी। इसलिए समय रहते अपने पार्टनर से बात करें।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, जिससे आपका रिश्ता बचा रहे।
ये भी पढ़ें- सच्चे दोस्तों से भी छिपानी चाहिए ये 4 बातें? अगर बताएंगे तो पड़ सकते हैं लेने के देने
रिस्पेक्ट का दायरा पार न करें
लड़ाई झगड़े में कई बार लोग रिस्पेक्ट के दायरे को पार कर देते हैं, जिससे बात और ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए सबसे पहले एक दूसरे के बीच रिस्पेक्ट बनाए रखें। इसके लिए अपनी आवाज को तेज न करें और गलत बात न बोलें, जिसके चक्कर में आगे जाकर आपको पछताना पड़े।
एक दूसरे को समय दें
कई बार रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़े इसलिए होते हैं क्योंकि पार्टनर एक दूसरे को समय नहीं देते हैं। जब आपको ये बात पता है कि आपके पार्टनर का बिहेवियर गुस्से वाला है, तो जब उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा हो तो उस समय उन्हें समय दें और उनसे कुछ न कहें। इससे उन्हें भी अपनी गलती का एहसास होगा और फिर वो भी शांत हो जाएंगे।
अपने आप को शांत करें
जब आपको ये बात पता है कि आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है। तो ऐसे में आप अपने आप को शांत रखें। अगर आप इस रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो शांति से उन्हें अपनी हर बात को समाझाए। अगर वो भी आप से उतना ही प्यार करते होंगे, जितना आप करते हो। तो वो आपकी बात को जरूर समझेंगे। वो खुद अपने बिहेवियर को बदलने की कोशिश करेंगे। इसलिए उनसे शांति से बात करें।
एक्सपर्ट की सलाह लें
अगर तमाम कोशिश के बाद भी आपका रिश्ता सुधर नहीं रहा है, तो ऐसे में रिलेशनशिप एक्सपर्ट की सलाह लें। कई बार जो बात आप अपने पार्टनर को नहीं समझा पाते, वो बात उन्हें कोई तीसरा इंसान अच्छे से समझा पाता है। इसलिए ऐसी परिस्थिति में आप रिलेशनशिप एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रिलेशनशिप में बार-बार हो रहे हैं मनमुटाव, इन टिप्स को अपनाकर करें रिश्ते को मजबूत
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: पार्टनर के साथ रहते हुए भी महसूस करते हैं अकेलापन? तो ये 4 टिप्स आ सकते हैं काम
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
25 mins agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
16 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
19 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
21 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines