Relationship Tips: कहते हैं प्यार करना आसान होता है लेकिन इसे निभाना उतना ही मुश्किल हो सकता है। आपकी एक गलती आपसी प्यार को कम करने के लिए काफी है। एक दूसरे के साथ जन्मों-जन्मों का वादा करने वाले साथी अगर किसी कारण अपने पार्टनर को धोखा देता है तो उस पर विश्वास करना बेहद मुश्किल हो जाता है। अक्सर दो पार्टनर्स के बीच एक चिंतित पार्टनर (Anxious Partner) का होना आम बात है। चाहें वो आपके प्रति अपने प्यार को जाहिर करने के बाद चिंतित हो या फिर आगे क्या होगा, इस सोच ने उनकों परेशान कर रखा हो। ऐसी स्थिति में एक पार्टनर का काम होना चाहिए कि वो अपने साथी को समझे और उनकी असुरक्षित सोच को बदलने की कोशिश करें।
हर किसी की लाइफ में कोई ऐसा इंसान जरूर होता है, जिससे वो भावनात्मक रूप से बहुत ज्यादा जुड़े होते हैं। लगाव का होना सभी के लिए अलग हो सकता है, लेकिन चिंताजनक लगाव (Anxious in Love) के मामले में रिश्ते में सुरक्षित महसूस करना हर पार्टनर के लिए जरूरी है। विश्वास के साथ जब उनकी जरूरतें पूरी हो जाती हैं, तो वो धीरे-धीरे असुरक्षित लगाव से निकलकर सुरक्षित लगाव की शैली में आ सकते हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो आपके चिंतित पार्टनर को सुरक्षित महसूस करवाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
1. अपने शब्दों को पूरा करने की कोशिश करेंः
आपने अपने पार्टनर से जो वादा कर रहे हैं उसे पूरा जरूर करने की कोशिश करें। कई बार जाने-अनजाने में हम अपने पार्टनर से वादा कर देते हैं लेकिन जब उसे पूरा करने की बात आती है तो टाल देते हैं, जिससे आपका पार्टनर आसुरक्षित महसूस कर सकता है।
2. आपसे कर सकता है ज्यादा उम्मीद
अगर आपको पता है कि आपका पार्टनर काफी सोचता है या वो एक चिंतित पार्टनर जैसा है तो आपको कुछ भी बताने से पहले जरूर सोचना चाहिए। चिंतित पार्टनर आपसे उम्मीद करना शुरू कर देता है और फिर वो भविष्यवाणी भी करने लगाते हैं, लेकिन ऐसे में आपको उन पर गुस्सा नहीं करना चाहिए और ना ही कुछ गलत बोलना चाहिए।
3. फीलिंग की करें रिस्पेक्ट
चिंतित पार्टनर आपकी हर छोटी बातों पर बहुत गौर कर सकते हैं। ऐसे पार्टनर्स जिन्हें ऑवरथिंकर्स भी कहा जाता है उनके लिए आपके द्वारा बोले गए हर शब्द मान्य रखते हैं। इसलिए आपको उन्हें सुरक्षित महसूस करवाने के लिए हमेशा उनकी फिलिंग की कद्र करनी चाहिए।
4. समझने की करें कोशिश
अगर आपको पता है कि आप एक चिंतित पार्टनर के साथ रिलेश्नशिप में हैं तो उन्हें आपको पहले समझना चाहिए। कई बार वो अपनी बातों से आपको गुस्सा या इरिटेट कर सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में आपको उन्हें पहले समझने की कोशिश करनी चाहिए। ये उनके प्यार जताने का तरीका भी हो सकता है, जो उन्हें असुरक्षित महसूस होने के दौरान ऐसा करने पर मजबूर कर देता है।
5. रिश्ते में भावनाओं को साझा करना जरूरी
रिश्ते चाहे कैसा भी हो, दो प्यार करने वाले अगर आपसी भावनाओं को साझा नहीं करते हैं तो चिंतित पार्टनर के मन में कई सवाल उठने शुरू हो जाते हैं। उनके लिए किसी पर भरोसा करना और अपना प्यार जताना आसान नहीं होता है। इसलिए अपने चिंतित पार्टनर या कहें कि ऑवरथिंकर पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को जरूर साझा किया करें, जिससे उन्हें भी आपकी जिंदगी में होने का एहसास हो और वो अपने रिश्ते को सुरक्षित समझ पाएं।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
12 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
14 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines