Raksha Bandhan 2025: ऐसे बहुत से लोग हैं जो रक्षाबंधन पर अपने भाई और भाभी को जोड़े से राखी बांधते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो इस रक्षाबंधन कुछ अलग और खास ट्राई कीजिए। ऐसे में लुंबा राखी की कुछ यूनिक वैरायटी जरूर आजमाना चाहिए। ये राखियां आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। लुंबा राखी में कई तरह की डिजाइन्स और स्टाइल्स मिलते हैं, जो आपकी भाभी पर एकदम सूट करेंगे। अगर आप इस रक्षाबंधन पर अपनी भाभी को कुछ नया और यादगार देना चाहती हैं तो लुंबा राखी की ये यूनिक वैरायटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। आइए जानते हैं लुंबा डिजाइन की राखियों के बारे में।
हैंडमेड लुम्बा राखी
आजकल बाजार में हैंडमेड राखियां काफी मिल रही हैं। इन्हीं में से एक है हैंडमेड लुम्बा राखी। हाथों से बनी ये राखियां पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का सुंदर संगम होती हैं। हैंडमेड लुम्बा राखियां देखने में बेहद खास होती हैं और इनमें भाभी के लिए प्यार और अपनापन साफ झलकता है। आप चाहें तो इस राखी को जरूर खरीद सकती हैं।
कंगन लुम्बा राखी
इस तरह की राखियां पंजाबी परंपरा से जुड़ी होती हैं और इन्हें खास तौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए डिजाइन किया जाता है। कंगन लुम्बा राखियां भव्य और आकर्षक होती हैं, जो भाभी की चूड़ियों और पारंपरिक लुक के साथ खूब जचती हैं। ये कई डिजाइनों में मिलती हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: इस रक्षाबंधन अपने डॉगी को भी बांधिए राखी, डिजाइन देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
रेजिन आर्ट लुम्बा राखी
आजकल रेजिन आर्ट से बनी राखियां बहुत ट्रेंड में हैं। इन राखियों में खूबसूरत रंगों और डिजाइनों की रचना होती है, जो भाभी को एक मॉडर्न और स्टाइलिश टच देती हैं। ये राखियां टिकाऊ भी होती हैं और लंबे समय तक यादगार बनी रहती हैं। ये आसानी से नहीं टूटतीं और देखने में बेहद सुंदर होती हैं। आप इसे राखी के बाद भी पहन सकती हैं।
लटकन लुम्बा राखी
अगर आपकी भाभी को झूमते-झालरदार डिजाइनों का शौक है तो लटकन लुंबा राखी एक बेहतरीन विकल्प है। इन राखियों में सुंदर मोतियों, कुंदन या चमकदार लटकनों का इस्तेमाल होता है, जो इन्हें बेहद आकर्षक और त्योहार के लिए बेस्ट बनाती है।
ब्रेसलेट लुम्बा राखी
ब्रेसलेट राखी काफी सुंदर और स्टाइलिश लगती है। अगर आपकी भाभी वर्किंग हैं तो आप उन्हें यह स्टाइलिश राखी भी पहना सकती हैं। यह बहुत ही खूबसूरत होती है और आपकी भाभी इसे ऑफिस में भी पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Decor: सेल्फी हो या फैमिली फोटो, इस बार रक्षाबंधन पर घर ऐसे सजाएं कि सब कहें WOW
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines