Pregnancy Diet Chart: एक तरफ पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत की खबर से फैन्स के बीच शोक की लहर थी। वहीं, अब मूसेवाला की मां के फिर से गर्भवती होने की खबर ने फैन्स के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा सिद्धू मूसेवाला इज बैक (Sidhu Moose Wala is Back) समेत कई अलग-अलग तरह से अपनी खुशी जताई जा रही है। 58 साल की उम्र में फिर से मां बनने जा रही हैं सिद्धू मूसेवाला की मां के लिए किस तरह की डाइट अपनाना सही रहेगा? या किसी भी महिला के लिए प्रेगनेंसी के दौरान किसी तरह की डाइट को अपनाना सही है?
News 24 द्वारा आरवी हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की डाइटिशियन सविता महतो से बातचीत कर जानकारी ली कि महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी के दौरान किस तरह का आहार खाना सही है? एक्सपर्ट ने सुबह से लेकर रात तक का प्रेगनेंसी डाइट चार्ट बताया है। साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि गर्भवती महिला के लिए किन चीजों का सेवन करना सही है और किन चीजों का सेवन करना नहीं है? आइए जानते हैं।
| अर्ली मॉर्निंग | नारियल पानी + 6 बादाम + 1 अखरोट
या विज्ञापन
कॉफी/चाय केवल एक दिन में या विज्ञापन
नींबू पानी – 1 गिलास + 6 बादाम + 1 अखरोट |
| नाश्ता | दूध – 1 गिलास + शाकाहारी ब्राउन ब्रेड ग्रिल्ड सैंडविच – 2 स्लाइस (शाकाहारी – गाजर / चुकंदर / पनीर / सलाद / खीरा) / ओट्स + सूजी चिल्ला / मूंग दाल चिल्ला
या विज्ञापन
चिकन/पनर सैंडविच/अंडे का सफेद भाग – 2 + मल्टीग्रेन या ब्राउन ब्रेड + दूध – 1 गिलास या विज्ञापन
दूध – 1 गिलास गेहूं के टुकड़े/जई का दलिया/दलिया दलिया – 60 ग्राम या भरवां रोटी (मेथी/दाल/पालक/सब्जी) -1 दही/पुदीने की चटनी के साथ विज्ञापन
या दूध – 1 गिलास + पोहा/ शाकाहारी सेवई- 1 कटोरी विज्ञापन
|
| सुबह के दौरान | फल/ स्प्राउट्स सलाद- (उबला हुआ काला चना/लोबिया/राजमा) |
| लंच | • सलाद – 1 चौथाई प्लेट
• चपाती- 2-3 पीसी/चावल- 1 कटोरी • पल्स- 1 कटोरी/चिकन/मछली-100 ग्राम विज्ञापन
• सब्जी – 1 कटोरी • दही – 1 कटोरी (रायता लेने का प्रयास करें) |
| शाम की चाय | छाछ/नींबू पानी + मुरमुरा/भुना हुआ चना/भुना हुआ मखाने/सब्जी इडली/सूजी और ओट्स चिल्ला -2 |
| देर शाम | SOUP – 1 BOWL |
| डिनर | सलाद – 1 चौथाई प्लेट
पल्स – 1 कटोरी या सब्जी – 1 कटोरी चपाती (बिना घी)/चावल – 2-3 पीसीएस/ 1 कटोरी |
| पोस्ट डिनर | दूध – 1 गिलास |
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए क्या खाना सही?
1. कैल्शियम से भरपूर- टोंड दूध और उसके उत्पाद, साबुत दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, मछली, चिकन, अंडे और आदि।
2. विटामिन सी- खट्टे फल, संतरा, अमरूद, मौसमी, अंकुरित फल
3. फाइबर युक्त- ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज जैसे- दलिया, साबुत
4. आयरन से भरपूर- गुड़, भुना हुआ चना, तिल के बीज, काला चना, चावल के टुकड़े, सोयाबीन, चौलाई, पुदीना, करोंदा, कमल का तना, अंकुरित अनाज, आंवला, अंडा
गर्भवती महिला इन बातों का रखें ध्यान
- बार-बार थोड़ा-थोड़ा भोजन लें
- अधिक लिक्विड पदार्थ और हल्के फूड्स का सेवन करें जिन्हें पचाने में आसानी हो।
गर्भवती महिलाओं क्या नहीं खाना चाहिए?
- पूड़ी, पराठे, पकौड़े और कटलेट जैसी भारी फूड न खाएं।
- बहुत अधिक संतृप्त वसा (Saturated Fats) जैसे- देसी घी, क्रीम और आदि का सेवन करने से बचें।
- अत्यधिक चाय, कॉफी और मिठाई को खाने के लिए भी मना किया जाता है।
- अत्यधिक स्वाद वाले फूड्स जैसे मसालेदार भोजन, अचार और आदि।
- हाई बीपी में केला, नमक, खट्टे फलों के अधिक सेवन से बचें।
ये भी पढ़ें- 50 से 60 की उम्र में मां बनना कितना सेफ, क्या-क्या बरतें सावधानियां? जानें एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
15 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
18 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
22 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines