PM Narendra Modi Turbon colour: आज भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर भाषण दिया। पीएम मोदी अपने भाषण में जो बातें करते हैं उनसे वह सभी देशवासियों का दिल जीत लेते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री हर स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा लिबास और पगड़ी पहनते हैं जो हर तरफ चर्चाओं में आ जाती है, तो आइए जानते हैं 2014 से 2023 में नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के दिन किस-किस तरह की पगड़ी पहनी थी।
आज 15 अगस्त के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने खास राजस्थान के बांधनी डिजाइन वाली पगड़ी पहनी थी जो लाल, हरी और पीली रंग की थी। साथ ही पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा के साथ ब्लैक जैकेट भी पहनी हुई थी।
2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे वाली पगड़ी पहनी थी। उन्होंने सफेद कुर्ते और चूड़ीदार पायजामा के साथ नीले रंग की जैकेट को पेयर किया था।
साल 2021 में पीएम मोदी ने केसरिया और गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता, पायजामा और स्काई ब्लू कलर की जैकेट पहनी थी। साथ ही उन्होंने गले में लाल रंग का स्टॉल पहना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में भगवा रंग के साथ क्रीम कलर की पगड़ी पहनी थी। इसके साथ ही पीएम ने कुर्ते पायजामे के साथ गले में सफेद दुपट्टा पहना हुआ था।
बात करें 2019 कि तो पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर सफेद कुर्ते के साथ गले में केसरिया और सफेद रंग का स्टॉल पहना था। इस दिन मोदी ने पीले, हरे और लाल रंग की राजस्थान वाली डिजाइन की पगड़ी पहनी थी।
2018 की बात करें तो नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के दिन लाल और भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। पीएम ने सफेद कुर्ते पायजामे के साथ गले में सफेद स्टॉल भी पहना था।
चौथी बार झंडा फहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2017 में बादामी रंग के कुर्ते पायजामे के साथ लाल और पीले रंग की चेक वाली पगड़ी पहनी थी।
2016 के स्वतंत्रता दिवस की बात करें तो नरेंद्र मोदी ने सिंपल सफेद कुर्ते पायजामे के साथ लाल, गुलाबी और पीले रंग की राजस्थान वाली पगड़ी पहनी थी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने लाल, पीले और हरे रंग की चेक वाली पगड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंमे डार्क बादामी रंग का कुर्ता पायजामा पहना था।
पहली बार 2014 में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हुए पीएम ने आधी बाजु की ऑरेंज शर्ट के साथ लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
2 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
20 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines