Best Snow Places In India: सर्दियों में बर्फ से ढके सुंदर नजारे देखने का अलग ही मजा है. चारों तरफ सफेद चादर ओढ़े पहाड़, ठंडी हवा और शांत माहौल दिल को काफी सुकून देता है. पहाड़ों पर पार्टनर के साथ चाय की चुस्की लेते हुए एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना जिंदगी भर याद रहता है. अगला महीना वैसे ही फरवरी का है जिसे मोहब्बत और इजहार का महीना भी कहा जाता है. अगर आप अगले महीने अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर काफी बर्फ पड़ती है. खास बात यह है कि इन जगहों पर आपको और जगहों के मुकाबले कम ट्रैफिक मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- Valentine Week पर पार्टनर के साथ घूमने का बना रहे प्लान? कम बजट में ये जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
फरवरी में इन जगहों पर मिलेगी बर्फबारी | Best Snow Places In India
सोनमर्ग- यह जगह जम्मू कश्मीर में मौजूद है, जो बहुत ही खूबसूरत है. यह अपनी बर्फीली घाटियों और गले लगती नदियों के लिए मशहूर है. फरवरी में यहां बर्फ की मोटी परतें बिछ जाती हैं और ट्रैफिक भी कम रहता है. आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं. यहां पर आप स्लेडिंग, स्कीइंग और बर्फीले नजारों का भी लुत्फ उठा सकते हैं.
वारवन वैली- यह जगह भी जम्मू कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. हालांकि, यह इलाका बहुत ही शांत और कम आबादी वाला है. भारी हिमपात के कारण यहां ट्रैफिक कम रहता है. आप यहां पर आकर अपने पार्टनर के साथ खूब मजे कर सकते हैं, लेकिन वारवन वैली अपनी पूरी तैयारी के साथ आएं वरना परेशानी हो सकती है.
सारथल वैली- आपको यहां पर हर तरफ बर्फ की चादर देखने को मिलेगी. सारथल घाटी फरवरी के महीने में बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहती है और हब की तुलना में यहां पर थोड़ी कम भीड़ रहती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पर आएं और सुंदर नजारों का मजा लें,
चितकुल- आप हिमाचल प्रदेश के चितकुल में घूमने का प्लान बना सकते हैं. बता दें, यह जगह हिमाचल प्रदेश का सबसे आखिरी गांव है और इसे एक शांत हिल स्टेशन के नाम से जाना जाता है. फरवरी के महीने में यहां पर खूब बर्फ पड़ती है और ट्रैफिक लगभग कम हो जाता है. आप सुकून पाने के लिए इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Travel Tips: पहाड़ हों या रेगिस्तान, पैरों का दर्द नहीं बिगाड़ेगा आपका वेकेशन! ऐसे चुनें अपने लिए परफेक्ट ट्रैवल शूज
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines