Pink City: भारत अपनी संस्कृति और खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां न सिर्फ कई ऐतिहासिक जगहें हैं, बल्कि यहां का पहनावा और खान-पान भी लोगों को आकर्षित करता है। यहां हर राज्य की अपनी अलग-अलग तरह की अनूठी परंपरा और संस्कृति है। राजस्थान भी भारत के इन्हीं राज्यों में से एक है, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, बेहतरीन संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए पूरी दुनिया भर में जानी जाती है। इस शहर की सांस्कृतिक पोशाक इसे और भी खास बनाती है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। इस जगह की खूबसूरती से आकर्षित होकर हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। जयपुर को लंबे समय से पिंक सिटी यानी गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस नाम के पीछे की कहानी क्या है? आइए जानते हैं जयपुर के गुलाबी शहर बनने का इतिहास।
जयपुर शहर को इस राजा ने बसाया था
जयपुर को 18 नवंबर 1927 को कछवाहा राजवंश के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसाया था। इस शहर को बसाने के लिए उन्होंने बंगाल के वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की मदद ली थी। राजस्थान का यह शहर सूर्य के सात घोड़ों पर आधारित सात द्वारों और प्राचीरों से घिरा हुआ है। साथ ही भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त होने के कारण महाराजा ने इनमें से एक द्वार का नाम कृष्ण पाल रखा था, जिसे अब अजमेरी गेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा शहर के मध्य में एक चौराहा और तालाब बनवाया गया, जिसे तालकटोरा कहा जाता है। इसके साथ ही जिस सिटी पैलेस को देखने के लिए आज दुनिया भर से लोग जयपुर आते हैं, उसे जयनिवास गार्डन के सामने राज महल के रूप में बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- Rajasthan के इस मंदिर में पूरी होती है प्रेमियों की मुराद!
ऐसे बना जयपुर ‘पिंक सिटी’
ऐसा कहा जाता है की इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट द्वितीय जब सन 1876 जयपुर आने वाले थे तो राजा जय सिंह ने उनके स्वागत में शहर को थोड़ा अलग और सुंदर बनाने के लिए गुलाबी रंग से रंग दिया था। इसके बाद जब प्रिंस अल्बर्ट जयपुर पहुंचे तो राजा के आतिथ्य और शहर के इस गुलाबी नजारे को देखकर हैरान रह गए और शहर को देखकर उनके मुंह से पिंक सिटी नाम निकल गया। तभी से जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने लगा।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 hr agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
3 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
4 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
6 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines