Pear Kheer Recipe In Hindi: इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth)एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है।
इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं।
अभी पढ़ें – श्राद्ध में पितरों को लगाएं चावल की केसरिया खीर का भोग, ये रही आसान रेसिपी
ऐसे आज हम आपके लिए नाशपाती की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब टेस्टी और लजीज होता है। इसको बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप करवाचौथ के खास अवसर पर बनाकर उपवास खोल सकती हैं, तो चलिए जानते हैं नाशपाती की खीर (Pear Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-
नाशपाती की खीर बनाने की सामग्री-
- 1 कप नाशपाती (कद्दूकस)
- 1 लीटर दूध
- 10 किशमिश
- 2 छोटी इलायची
- 6 बादाम
- 1/2 कप चीनी
- 5 पिस्ता
- 6 काजू
अभी पढ़ें – दिवाली की बची हुई खील से स्नैक में बनाएं स्पाइसी खील की टिक्की, ये रही हेल्दी रेसिपी
नाशपाती की खीर बनाने की रेसिपी- (Pear Kheer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध को डालें।
- फिर आप इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किए हुए नाशपाती को डालें।
- फिर आप इसको अच्छे से मिलाकर करीब 2 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट नाशपाती की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
12 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
12 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
13 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
14 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
16 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
19 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines