Parenting Tips: बच्चे मन के बहुत सच्चे और कोमल होते हैं। बच्चे अपने माता-पिता और अपने आस-पास होने वाली चीजों को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए घर, परिवार और समाज में उचित और बेहतर माहौल का होना बहुत जरूरी है। माता-पिता के लिए बच्चे का पालन-पोषण करना कोई आसान काम नहीं है।
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक अच्छा इंसान बने, लेकिन कई बार हम गुस्से में बच्चों से ऐसी बातें कह देते हैं, जिसका उनके दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसी बातें कभी-कभी बच्चों के व्यवहार और कार्य क्षमता पर असर डालती हैं। इसलिए आपको अपने बच्चे को कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो आपको भूलकर भी अपने बच्चों से नहीं कहनी चाहिए।
भूलकर भी बच्चों से न कहें ये बातें
शर्मिंदा न करें- बच्चे को उसकी गलती के लिए कभी शर्मिंदा न करें बल्कि उसे बहुत ही प्यार से समझाएं और उसे उसकी गलतियों से सीखने का मौका जरूर दें।
दूसरों से न करें तुलना- अक्सर माता-पिता अपने बच्चों से कहते हैं कि ‘दूसरे के बच्चे तुमसे बेहतर हैं’। बच्चों को ऐसे वाक्य कभी न कहें। इससे उनके मन में हीन भावना पैदा हो सकती है और वे डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Muskmelon Seeds Benefits: डाइट में इस तरह शामिल करें खरबूजे के बीज, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे
डीमोटीवेट न करें- बच्चे को कभी भी ऐसे वाक्य नहीं बोलने चाहिए कि ‘तुमसे नहीं होगा’। आपकी यह बात बच्चे को निराश कर देगी और वह कोई भी काम करने से पहले बहुत घबराएगा।
तुम्हारे लिए समय नहीं है- आप अपने बच्चे को ये बात कभी न कहें की आपके पास उनके लिए समय नहीं है। इससे उसके दिमाग पर बुरा असर पड़ेगा।
बच्चे को बात-बात पर चुप न कराएं- बात-बात पर बच्चे को चुप करा देना और बोलने का मौका न देने से बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines