Pankaj Tripathi Special Masala Chai Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सुबह चाय से शुरू होती है. कोई अदरक वाली चाय पीना पसंद करता है तो कोई मसाला वाली चाय का दीवाना होता है. सर्दियों में अगर हाथों में गरम चाय मिल जाए तो यह किसी वरदान से कम नहीं होता. बॉलिवुड के फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक खास कडक मसाला चाय की रेसिपी शेयर की है. अगर आपने इसे एक बार बना लिया, तो बार बार पीने का मन करेगा. अगर आप भी मसाला चाय पसंद करते हैं, तो पंकज त्रिपाठी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
पंकज त्रिपाठी की चाय में क्या है इतना खास?
अगर आप टेस्टी और कडक मसाला चाय बनाना चाहते हैं, तो इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी, जैसे –
- तेज पत्ता (Bay Leaf)
- इलायची (Cardamom)
- लौंग (Clove)
- काली मिर्च (Black Pepper)
एक्टर पंकज त्रिपाठी के अनुसार, चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें. इसके बाद उसमें मसाले और तेज पत्ता डालें और 2 से 3 मिनट तक उबलने दें, ताकि मसालों का फ्लेवर पानी में आ जाए. फिर अपनी पसंद के अनुसार दूध और शक्कर डालें और कुछ देर तक चाय को पकने दें. इसके बाद चाय को छानकर गरमा गरम सर्व करें. पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि अगर इसे पोडा या बिस्किट के साथ खाया जाए, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें – निमोनिया होने पर शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? यहां जानिए Pneumonia होने पर कैसे पता चलता है
सर्दियों में मसाला चाय पीने के फायदे
अगर आप सर्दियों में रोजाना मसाला चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं. यह शरीर में गर्माहट बनाए रखती है. दालचीनी, लौंग और अदरक जैसे मसाले शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, जिससे ठंड से बचाव होता है. इसके साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है और सर्दी जुकाम से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होती है.
यह भी पढ़ें – सर्दियों में पानी ना पीने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती है ये बीमारियां, यहां जानिए कम पानी पीने से कौन सा रोग होता है
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
19 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 hr agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines