Banarasi Halwa Recipe In Hindi: हलवा एक भारतीय पारंपरिक स्वीट डिश है। इसलिए हलवे को किसी भी खास मौके या फंग्शन के दौरान बनाकर सबका मुंह मीठा कराया जाता है। इसलिए आपको हलवे की कई वैराइटीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- बेसन हलवा, आटा हलवा, सूजी हलवा, ड्राय फ्रूट हलवा या बादाम हलवा आदि।
लेकिन क्या कभी आपने बनारसी हलवे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बनारसी हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस हलवे को कद्दू, मावा, दूध और ड्राय फ्रूट्स की मदद से तैयार किया जाता है जोकि स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं बनारसी हलवा (Banarasi Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – करवाचौथ पर सर्गी में जरूर शामिल करें ये 6 पौष्टिक आहार, पूरे दिन रहेंगी एनर्जेटिक
बनारसी हलवा बनाने की सामग्री-
- 2 कप कद्दू
- 3/4 कप चीनी
- 1/2 कप देसी घी
- 3/4 कप मावा (खोया)
- 3 कप दूध
- 14-15 बादाम
- 14-15 काजू
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
अभी पढ़ें – फिश लवर्स ट्राई करें स्पाइसी क्रिस्पी अमृतसरी मच्छी, इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे, जानें रेसिपी
बनारसी हलवा बनाने की रेसिपी- (Banarasi Halwa Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कद्दू को काटकर आगे का सोफ्ट गूदा निकाल लें।
- फिर आप कद्दू को छीलकर टुकड़ों में काटकर रख लें।
- इसके बाद आप इन टुकड़ों को मिक्सी में डालें और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप काजू और बादाम को भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में दूध डालें और मीडियम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए गर्म कर लें।
- इसके बाद जब दूध में उबाल आने लगे तो आप इसमें कद्दू पेस्ट डालें।
- फिर आप इसको मिलाकर चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में घी डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और तोड़ा सा फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद आप घी में मावा डालें और थोड़ी देर तक अच्छे से भून लें।
- फिर आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर करीब 1-2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप गैस को धीमी करके इसमें दूध-कद्दू के गाढ़े मिक्चर को डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर चलाते हुए पका लें।
- इसके बाद आप आखिर में इसमें ड्राई फ्रूटस और इलायची पाउडर डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर गैस को बंद कर दें।
- अब आपका टेस्टी बनारसी हलवा बनकर तैयार हो गया है।
- फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
21 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines