Paneer Malpua: आज शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन का पूजन है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा का पूजन करने से आपके रोग-शोक दूर होते हैं। इसके साथ ही आपके यश, बल और धन में भी बढ़ोत्तरी होती है।
आज के दिन भक्तजनों के लिए हरे रंग के वस्त्र धारण करने का एक अलग ही महत्व होता है। माना जाता है कि मां कूष्मांडा को हरे रंग से बेहद लगाव है और उनवके पसंदीदा पकवान मालपुआ है। इसलिए इस दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ भोग चढ़ाया जाता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर मालपुआ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस टेस्टी और हेल्दी मालपुआ के भोग से मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगी, तो चलिए जानते हैं पनीर मालपुआ (Paneer Malpua) बनाने की रेसिपी-
पनीर मालपुआ बनाने की जरूरी सामग्री-
- पनीर 100 ग्राम कद्दूकस
- खोया 100 ग्राम कद्दूकस
- अरारोट 50 ग्राम
- दूध 120 मिली.
- इलायची पाउडर ¼ टी स्पून
- घी तलने के लिए
- चीनी 1 कप
- पानी 120 मिली.
- केसर 1/8 टी स्पून
- टुकड़ों में कटा हुआ बादाम
पनीर मालपुआ कैसे बनाएं? (How To Make Paneer Malpua)
- पनीर मालपुआ बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पनीर और खोया डालें।
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर और अरारोट को डलकर एक साथ मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें दूध डालकर एक गाढ़ा मिक्चर तैयार कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में चीनी, पानी और केसर डालकर चाशनी तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इसको पकाकर तार छोड़ने वाली चाशनी बना लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें एक चम्मच की मदद से मित्रण को डालें।
- फिर आप इसको दोनों तरफ से हल्का भूरा रंग होने तक डीप फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप तैयार मालपुआ चाशनी में डिप करके थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- अब आपके भोग के लिए टेस्टी पनीर मालपुआ बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इसको कटे बादाम से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 hr agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
3 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
3 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
10 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines