Office Etiquettes: आज के समय में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की संख्या ज़्यादा है। वो कहीं न कहीं इंटरव्यू देने तो जाते ही हैं और पहले ही दिन काफी चिंता में होते हैं। अपने सुपरवाइजर और बाकी लोगों पर पॉजिटिव इम्प्रैशन छोड़ने की हर कोशिश करते हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूज़र ने अपना एक चौंका देने वाला किस्सा शेयर किया। जिसमें उसने बताया कि बाथरूम इस्तेमाल करने पर कुछ ऐसा हो गया कि नौकरी के एक दिन बाद ही उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
ऑफिस में टॉयलेट यूज़ करना पड़ा महंगा
Office Etiquettes
एक रात पहले खूब खाना-पीना और मौज-मस्ती करना काफी उन्हें महंगा पड़ गया। ऑफिस में एंट्री के बीच यूज़र को टॉयलेट इस्तेमाल करने की ज़रूरत पड़ी। अपने हाथ धोने और टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करने के बावजूद, बाहर निकलने से पहले उनके हाथों टॉयलेट में फ्लश करना रह गया। जब ऑफिस में काम करने वाली दूसरी महिला वहां टॉयलेट इस्तेमाल करने पहुंची तो गड़बड़ हो गई। उसके सामने उनका खराब इम्प्रैशन पड़ गया। जैसे ही उस लड़की ने फ्लश करने के लिए बटन दबाया तो पानी और ज्यादा बढ़ गया। ऑफिस मैनेजर के सामने चीज़ें खराब हो गई और उनकी गलती साफ हो गई थी।
इसी वजह से जॉइनिंग का पूरा प्रोसेस होने के बावजूद, व्यक्ति को ऑफिस से कोई और मैसेज नहीं आया। इससे ये साफ हो गया कि टॉयलेट में हुई उस शर्मनाक घटना की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।
ऑफिस के अंदर बैठे ये काम न करें
ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ऑफिस में आपको क्या-क्या चीज़ें कभी नहीं करनी चाहिए।
सफाई न रखना: सफाई न रखना बाकी लोगों पर बेकार इम्प्रैशन डाल सकता है। ज़रूरी है कि हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें।
- लगातार देर से आना: ऑफिस लगातार देरी से आने पर बुरा असर पड़ता है। मीटिंग में टाइम से ही पहुंचना चाहिए।
- ज्यादा शोर-शराबा करना: चाहे वह ज़ोर से फोन पर बात करना हो, गाने चलाना हो या ज्यादा बातचीत करना। शोर-शराबे से साथ काम कर रहे बाकी लोग परेशान हो सकते हैं।
- गलत भाषा का इस्तेमाल करना: आपत्तिजनक भाषा ऑफिस में आपके साथ काम कर रहे लोगों के साथ रिलेशन्स खराब कर सकती है।
- मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल: पूरे दिन फोन में घुसे रहना और सोशल मीडिया ब्राउज़ करना ऑफिस में गलत माना जाता है।
इन सभी गलतियों से बचकर आप ऑफिस में अपने रिलेशन्स अच्छे कर सकते हैं और साथ काम कर रहे लोगों पर भी सही छाप छोड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
14 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
18 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
19 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
19 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
21 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
22 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
23 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines