Milk Barfi Recipe: दूध एक संपूर्ण आहार है इसलिए दूध और दूध से बनी चीजों को खाने से आपके शरीर को पर्याप्त पोषण और एनर्जी प्रदान होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि उपवास के लिए दूध बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी सरल होती है।
दूध की हर्फी को दूध पाउडर, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स डालकर बनाया जाता है। ये सेहत के लिहाज से भी अच्छी होती है। इसको आप नवरात्रि के खास मौके पर बनाकर मां दुर्गा को भोग लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं दूध की बर्फी (Milk Barfi) बनाने की विधि-
दूध बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कप दूध
- 3/4 कप चीनी
- ढाई कप दूध पाउडर
- 1/4 कप देसी घी
- 3 टेबलस्पून पिस्ता कतरन
दूध बर्फी कैसे बनाएं? (How To Make Milk Barfi)
- दूध बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में एक कप दूध डालें।
- फिर आप इसमें तीन चौथाई चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर में दूध पाउडर डालें।
- फिर आप इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक चलाते रहें।
- इसके बाद आप एक नॉनस्टिक कढ़ाई में सारा मिक्चर डालें।
- फिर आप इस मिक्चर को धीमी आंच पर थोड़ी देर तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें एक चौथाई देसी घी डालें और चलाते हुए मिला लें।
- फिर आप इस मिक्चर को लगातार चलाते हुए करीब 10-12 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं।
- इसके बाद एक थाली या ट्रे में बेकिंग पेपर को अच्छी तरह से फैला दें।
- फिर आप इस मिक्चर को थाली या ट्रे में एक समान फैलाकर सैट होने दें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर पिस्ता कतरन डालकर धीरे से दबा दें।
- फिर आप ट्रे को ढंककर एक घंटे तक सैट होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप इसको चाकू की मदद से बर्फी के आकार में काट लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट दूध बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Suji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
5 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
8 hrs ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
21 hrs agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 days agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines