Malai Gulab Kheer Recipe In Hindi: इस साल 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी का महोत्सव शुरू हो चुका है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ये महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मलाई गुलाब खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खीर स्वाद में बहुत डिलीशियस लगता है। इसलिए आप इसको गणेश चतुर्थी के दौरान बनाकर गणपति बप्पा को भोग लगा सकते हैं। ये प्रसाद के लिए एक बेहतरीन डिश है इसको खाकर हर किसी की बार-बार इच्छा करेगी, तो चलिए जानते हैं मलाई गुलाब खीर ( Malai Gulab Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-
मलाई गुलाब खीर बनाने की सामग्री-
- नारियल का दूध 1 कप
- कंडेंस्ड मिल्क 1 कप
- मलाई 1 कप
- चीनी 1/2 कप
- गुलाब की पत्तियां 10-15
- सॉफ्ट नारियल 1 कप
- बादाम और पिस्ता 1/2 कप
अभी पढ़ें – Cabbage Kheer Recipe: इस साल लजीज पत्ता गोभी की खीर का भोग लगाकर बप्पा को करें प्रसन्न, जानें रेसिपी
मलाई गुलाब खीर बनाने की रेसिपी- (Malai Gulab Kheer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल का दूध डालें और गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
- फिर आप नारियल को भी मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप कढ़ाई में चीनी और गुलाब की पत्तियां डालें।
- फिर आप इसको गुलाबी रंग आने तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इसमें मलाई और पिसी हुआ नारियल डालें।
- फिर आप इसको धीमी आंच पर गाढ़ा होने कर पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपकी लजीज मलाई गुलाब खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको गुलाब की पत्तियों और बारीक कटे बादाम-पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
16 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
17 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines