हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navratri Recipe: व्रत में झटपट बनाएं टेस्टी साबूदाना चीला रेसिपी, जानें विधि

विज्ञापन

Navratri Recipe: इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) 22 मार्च, बुधवार से शुरू है। इस दौरान कई भक्त फलहारी व्रत रखते हैं। इसमें फल, आलू या साबूदाने का सेवन किया जा सकता है। वैसे कई लोग घर पर साबूदाने की टिक्की या खिचड़ी बनाना पसंद करते हैं। अगर आप इस बार स्वाद में कुछ बदलाव चाहते हैं तो आप साबूदाने का चीला ट्राय कर सकते हैं।

बस इस बात का ध्यान रखें कि साबूदाना की रेसिपी जल्दी बनाने के लिए इसे पहले से भिगोकर रखना जरूरी है। अगर आप इसकी कोई स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते हैं तो रातभर के लिए साबूदाने को भिगोकर रखें। इस तरह से आप किसी भी रेसिपी को झटपट तैयार कर सकेंगे।

 Sabudana Chilla Ingredients in Hindi

How to make Sabudana Chilla in Hindi

  1. सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से साफ करके वॉश कर लें।
  2. इसके बाद इसे एक बाउल में साबूदाने को 1 घंटे के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें।
  3. साबूदाने नरम होन पर मिक्सर में डालकर पीस लें।
  4. इस पेस्ट को एक बर्तन में रखें और इसमें मूंगफली दाने और हरी मिर्च को भी मिक्स कर दें।
  5. इस पेस्ट में सिंघाड़ा का आटा भी मिक्स कर दें।
  6. इसके बाद सफेद तिल और सेंधा नमक अपने स्वादानुसार डालकर मिक्स करें।
  7. सभी को मिक्स करके थोड़ा पानी डालकर चीला बैटर तैयार कर लें।
  8. चीला बनाने के लिए गैस पर एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर रखें।
  9. अब इस पर तेल या घी फैलाते हुए डाल दें।
  10. इसके बाद एक कटोरी के जरिए साबूदाना बैटर लें और उसे तवे पर फैलाते हुए डालें।
  11. एक तरह से कुछ देर तक सेक लें और फिर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेक लें।
  12. दोनों तरफ से चीला सिकने के बाद तैयार हो जाएगा।
  13. आप इसे हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।
  14. और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola