अगर आपको सुबह उठने के लिए एक से ज्यादा अलार्म लगाने पड़ते हैं तो यह आपके दिमाग के लिए अच्छी बात नहीं है। इससे दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। दरअसल, अधिकतर लोग जागने के तय समय से पहले 8-10 मिनट के अंतराल के 3 से 4 अलार्म लगाते हैं।
अमेरिका के न्यूरोलॉजिस्ट ब्रैंडन पीटर्स के मुताबिक, कई अलार्म लगाकर उठना और दोबारा झपकी लेना भले अच्छा लगता हो, लेकिन ये नींद की गुणवत्ता को खराब और कमजोर करता है। ऐसे लोग ज्यादातर समय नींद सही से ले नहीं पाते हैं। दरअसल, नींद के अंतिम घंटों में लोग आमतौर पर स्लीप साइकल के चौथे और आखिरी स्टेज में होते हैं, जिसे रैपिड आई मूवमेंट (Rapid Eye Movement) स्लीप के रूप में जाना जाता है। नींद में आरईएम मेमोरी और क्रिएटिविटी के लिए जरूरी है। नींद के इस चरण में खलल पड़ने से दिमाग पर असर हो सकता है। पीटर्स कहते हैं कि इसलिए एक अलार्म लगाना चाहिए, जिससे जागने तक गहरी नींद बिना रुकावट जारी रहे।
रोज एक समय सोना और जागना मददगार
स्लीप डिसऑर्डर की थेरेपिस्ट एलिशिया रॉथ बताती हैं कि जागने के लिए एक अलार्म सबसे अच्छा है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इस तरह की अलार्म घड़ियों का यूज करें, उन्हें बंद करने के लिए बिस्तर से बाहर निकलना पड़े। इसके अलावा अपनी सोने की आदतों का आकलन करें। एक ही समय सोने जाना और जागना मददगार साबित हो सकता है।
जागते समय सोचने की घटती है क्षमता
नींद से जुड़े डिसऑर्डर के कारण कुछ लोगों को जागने के लिए एक से ज्यादा अलार्म की जरूरत पड़ सकती है। इन डिसऑर्डर में जागते समय धीमी प्रतिक्रिया, अस्थायी तौर पर कम याददाश्त और सोचने की क्षमता के साथ-साथ मूड में बदलाव शामिल है, जिससे नींद से बाहर निकलना कठिन हो जाता है। ऐसी कंडीशन में व्यक्ति अलार्म बजने पर उसे बंद करने के लिए जागने के बाद दोबारा सो जाता है।
ये भी पढ़ें- जोड़ों को मजबूत बनाते हैं ये 4 योगासन, दर्द कम करने के साथ-साथ मसल्स होंगे ठीक
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
2 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
4 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
5 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
7 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
7 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
9 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
10 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines