Marriage Age Difference: जब इंसान प्यार में होता है तो उसे उस समय कोई उम्र, रंग, दौलत कुछ दिखाई नहीं देता। इसलिए कहते है कि प्यार अंधा होता है लेकिन ऐसा करने से कुछ समय तक तो सब सही चलता है लेकिन धीरे-धीरे उस शादी में मुश्किलें और अनबन आनी शुरू हो जाती है। आज के समय में लोग इस उम्र के अंतर को ज्यादा महत्व नहीं दे रहें। उम्र को भूलाकर शादी के बंधन में बंध तो जाते है लेकिन उन रिश्तों को ज्यादा समय तक चला नहीं पाते और बहुत जल्द अलग हो जाते है। आइये आगे जानते है कि इस बात पर एक्सपर्ट्स क्या कहते है
जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स की रिसर्च के अनुसार, कम उम्र के अंतर वाले जोड़ों की तुलना में अधिक उम्र के अंतर वाले जोड़ों की शादी में ज्यादा दिक्कत आती है। इसका मतलब है कि जहां 0-3 साल के अंतर वाले जोड़ों को 4-6 साल के अंतर वाले जोड़ों की तुलना में कम समस्याओं का सामना करना पड़ा, वहीं 4-6 साल के अंतर वाले जोड़ों ने 7+ साल के अंतर वाले जोड़ों की तुलना में अधिक संतुष्टि दिखाई।
ये भी पढ़ें- Natural Makeup Look In Winter: सर्दियों में सिर्फ इन 5 चीजों से करें मेकअप, स्किन भी रहेगी ग्लोइंग
आपको बता दें अटलांटा यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में कहा गया है कि एक शादी में दोनों कि उम्र में 5 साल का अंतर होना चाहिए। रिसर्च में ये खुलासा भी किया गया है कि बड़े उम्र के अंतर वाले जोड़ों को बीमारी और आर्थिक कठिनाइयों का ज्यादा सामना करना पड़ता है।
क्या उम्र का अंतर सही में मायने रखता है?
एक शादी में वैसे तो उम्र का अंतर उस रिश्ते की लंबी उम्र और संतुष्टि पर असर डाल सकता है, लेकिन ये सिर्फ एक वजह नहीं है जिससे रिश्तों में दरार आती है। उम्र के अलावा भी ऐसे बहुत से कारण होते है जिनसे रिलेशनशिप खराब होता है एक शादी को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टनर के बीच अंडरस्टैंडिंग, रिलेशन में एक दूसरे की इज्जत करना और एक दूर को महत्व देता बहुत जरूरी है।
बॉलीवुड में और रियल लाइफ में ऐसे बहुत से उदाहरण है जिनकी उम्र में बहुत अंतर है लेकिन उनका रिश्ता बहुत मजबूत है। सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को हम इस लेख में उदाहरण के रूप में देख सकते हैं इन दोनों के बीच 10-11 साल का अंतर है लेकिन आज भी इनके बीच रोमांस बरकार है। यदि आपकी और आपके साथी की उम्र में 10 साल का अंतर है और रिश्ता अभी भी मजबूत चल रहा है, तो यहां ये सिद्ध हो जाता है कि आंकड़ें हमेशा महत्व नहीं रखते।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
9 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
13 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
13 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
14 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
16 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
18 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines