हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Banana Malpua Recipe: गणेश आरती प्रसाद में बनाएं टेस्ट से भरपूर केला मालपुआ, जानें रेसिपी

विज्ञापन

Banana Malpua Recipe In Hindi: मालपुआ एक भारतीय पारंपरिक मिठाई है जिसको भारत में आमतौर पर किसी भी फंग्शन या खास ऑकेजन के दौरान बनाकर सबका मुंह मीठा कराया जाता है। इसलिए आपको मालपुआ की कई वैराइटीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- आटा मालपुआ, सूजी मालपुआ, बादाम मालपुआ, केला मालपुआ या मावा मालपुआ आदि। लेकिन क्या कभी आपने केला मालपुआ बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए केला मालपुआ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। केला फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए ये मालपुआ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसको आप गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बनाकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं केला मालपुआ (Banana Malpua Recipe) बनाने की रेसिपी-

केला मालपुआ बनाने की सामग्री-

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 2 केले
  • 1 कप दूध
  • 200 ग्राम चीनी पाउडर
  • 1 चम्मच शहद
  • 1/2 कप घी
  • 100 ग्राम नारियल
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/2 कप चीनी
  • गार्निशिंग के लिए बादाम और काजू

अभी पढ़ें – Punjabi Kadhi Pakoda Recipe: फैमिली डिनर में बनाएं स्वाद और पोषण से भरपूर पंजाबी कढ़ी पकोड़ा, नोट करें इजी रेसिपी

केला मालपुआ बनाने की रेसिपी- (Banana Malpua Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा छानें।
  • इसके बाद आप 2 केलों को भी अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • फिर आप इसमें मैश किए हुए केले, नारियल और इलायची पाउडर और पिसी चीनी डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को आटे के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप बाउल में धीरे-धीरे दूध डालते हुए मालपुआ के लिए एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर तेज आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप इस गर्म घी में मालपुआ के बैटर को गोलाकार में डालें।
  • इसके बाद आप इनको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके स्वाद से भरपूर केला मालपुआ बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको बादाम के टुकड़ों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola