Kheel Ki Tikki Recipe In Hindi: खील चावल की मदद से बनने वाली एक ऐसी डिश है जोकि आमतौर पर आपको दिवाली के त्योहार पर बताशों के साथ खूब देखने को मिलती है। दिवाली भारत में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है इसलिए इस त्योहार में लोग एक दूसरे को खील-बताशे और मिठाईयां भेंट करते हैं।
ऐसे में कई बार घर पर खील बच जाती है जोकि रखी-रखी गलकर खराब होने लगती है जिससे आपको उस खील को फेंकना पड़ता है। इसलिए आज हम आपके लिए इस बची खील की मदद से टिक्की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये टिक्की टेस्टी और चटपटी होती है।
अभी पढ़ें – श्राद्ध में पितरों को लगाएं चावल की केसरिया खीर का भोग, ये रही आसान रेसिपी
इसको आप हेल्दी स्नैक में झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इससे आपकी खीर भी ठिकाने लग जाती है और आपको एक मजेदार डिश खाने को भी मिल जाती है, तो चलिए जानते हैं खील की टिक्की (Kheel Ki Tikki Recipe) बनाने की रेसिपी-
खील की टिक्की बनाने की सामग्री-
- खील 1 कटोरी
- आलू 1 कटोरी उबला और मैश किया हुआ
- मटर 1 बड़ा चम्मच उबली हुई
- कटी हुई 1 हरी मिर्च
- नमक 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
- चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
अभी पढ़ें – करवाचौथ सेलिब्रेशन के लिए डेजर्ट में बनाएं मिठास से भरी नाशपाती की खीर, जानें रेसिपी
खील की टिक्की बनाने की रेसिपी- (Kheel Ki Tikki Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आलू डालकर उबाल लें।
- फिर आप उबले आलू को अच्छी तरह से छीलकर थोड़ा सा ठंडा होने दें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में उबला आलू और खील डालें।
- फिर आप इसमें हल्का सा पानी डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट में उबली हुई मटर, कटी हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करने के लिए रख दें।
- फिर आप इसमें छोटी-छोटी बॉल्स को डालकर शैलो फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप टिक्की को एक छोटी प्लेट में निकालकर उसमें हरी चटनी, मीठी चटनी और दही आदि डाल दें।
- अब आपकी खील की चटपटी टिक्की बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको महीन सेव, प्याज और टमाटर से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines