Large Bread Pizza Recipe In Hindi: पिज्जा एक बहुत ही पॉपुलर फास्ट फूड है जिसको बच्चों से लेकर बड़े भी खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए आजकर आपने कई तरह के पिज्जा जैसे-कॉर्न पिज्जा, वेज पिज्जा या चीज पिज्जा का स्वाद तो जरूर चखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने ब्रेड पिज्ज़ा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रेड पिज्ज़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी की मदद से आप बहुत आसानी से छोटा, मीडियम या बड़े साइज का पिज्जा बनाकर खा सकते हैं। बच्चे तो ब्रेड पिज्जा को देखते ही खुशी से झूम उठेंगे, तो चलिए जानते हैं ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza Recipe) बनाने की रेसिपी-
ब्रेड पिज्ज़ा बनाने की सामग्री-
- ब्रेड 5-6 स्लाइस
- दूध 1 कप
- दही 2 चम्मच
- सूजी 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा 1 पिंच
- नमक 1 पिंच
ब्रेड पिज्ज़ा बनाने की रेसिपी- (Large Bread Pizza Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सारी सामग्री को एक बर्तन में एक साथ डालें।
- फिर आप इसको आटे की तरह गूंथकर करीब 15 मिनट तक ढककर छोड़ दें।
- इसके बाद आप इस डो पिज्ज़ा बेस की तरह हाथ से बेल लें।
- फिर आप एक बड़े पैन में थोड़ा सा बटर लगाएं।
- इसके बाद आप इसमें पिज्जा बेस को रखकर करीब 3-4 मिनट सुनहरा होने तक सेंक लें।
- फिर आप बेस पर अच्छी तरह से पिज्ज़ा सॉस लगाएं।
- इसके बाद आप टॉपिंग्स के लिए स्लाइस्ड प्याज, शिमला मिर्च, पनीर के क्यूब्स, टमाटर और कॉर्न आदि डाले।
- फिर आप इसके ऊपर अच्छी तरह से मोजरेला चीज को ग्रेट करें।
- इसके बाद आप इस पर पिज्ज़ा हर्ब्स या ऑर्गेनो डालें और करीब 5 मिनट ढककर पकाएं।
- अब आपका लजीज ब्रेड पिज्ज़ा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको स्लाइस में काटकर गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
6 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
7 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
7 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
10 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
11 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
13 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
15 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines