20 Rupee Chocolate Cake: केक एक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिज़र्ट है जिसको बर्थडे, सालगिरह, इंगेजमेंट या कोई भी खास ऑकेजन को सेलिब्रेट करने के दौरान बनाया जाता है। केक के बिना ये ऑकेजन अधूरे से लगते हैं। लेकिन बाजार का केक बहुत महंगा होता है जिसकी वजह से आप केक का मजा साधारण दिन पर नहीं ले पाते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए केवन 20 रुपये में केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको आप अपने पसंदीदा बिस्किट और ईनो की मदद से चुटकियों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है, तो चलिए जानते हैं 20 रुपये का केक (20 Rupee Chocolate Cake) बनाने की विधि-
20 रुपये का केक बनाने की जरूरी सामग्री-
- चॉकलेट बिस्किट 10 रुपये का
- ईनो 9 रुपये की
- चीनी थोड़ी सी
- दूध आधा कप
20 रुपये का केक कैसे बनाएं? (How To Make 20 Rupee Chocolate Cake)
- 20 रुपये में केक बनाने के लिए आप सबसे पहले 10 रुपये का चॉकलेट बिस्किट लें।
- फिर आप चॉकलेट बिस्किट को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
- इसके बाद आप बिस्किट के चूरे में थोड़ी सी पिसी हुई चीनी डालें।
- फिर आप पिसे बिस्किट और चीनी के पाउडर को बाउल में डालें।
- इसके बाद आप इसमें आधा कप दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट गाढ़ा तैयार कर लें।
- फिर आप इस पेस्ट को सेट होने के लिए करीब 10 से 15 मिनट तक रख दें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट में आधा चम्मच ईनो डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप केक बैकिंग ट्रे को लेकर बटर से अच्छी तरह से ग्रीस कर दें।
- इसके बाद आप इसमें तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से फैला लें।
- फिर आप इसको प्रीहीट माइक्रोवेव में करीब 3 से 5 मिनट तक पका लें।
- अब आपका 20 रुपये का स्वादिष्ट केक बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
6 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
19 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
22 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
22 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
23 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines