Masala Vada Recipe In Hindi: वड़ा पाव एक बहुत ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीय आहार है जिसको लोग खाने के दीवाने रहते हैं। लेकिन आमतौर पर आपको हर जगह आलू का वड़ा खूब देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या कभी आपने मसाला वड़ा का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मसाला वड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी और स्पाइसी होता है। इसको चना दाल, उड़द की दाल औक कई मसालों की मदद से बनाया जाता है। इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। इसको आप स्नैक, लंच या डिनर में भी झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मसाला वड़ा (Masala Vada Recipe) बनाने की रेसिपी-
मसाला वड़ा बनाने की सामग्री-
- चना दाल 500 ग्राम
- प्याज 50 ग्राम कटा हुआ
- लाल मिर्च 4
- नमक 1/2 छोटा चम्मच
- उड़द की दाल 100 ग्राम
- हींग 1/4 छोटा चम्मच
- करी पत्ता आवश्यकता अनुसार
- हरी मिर्च 4
- रिफाइंड तेल 200 मिली
अभी पढ़ें – बच्चों को खिलाएं ठंडा-ठंडा एप्पल कस्टर्ड, भूल जाएंगे आइसक्रीम खाना, जानें रेसिपी
मसाला वड़ा बनाने की रेसिपी- (Masala Vada Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चना और उड़द की दाल को धोकर भिगो दें।
- फिर आप इनको मिक्सी में डालें और पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप मिक्सी में लाल-हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालें।
- फिर आप इसको एक बार और पीसकर एक अच्छा घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इस तैयार बैटर को एक बड़े बाउल में निकालकर रख लें।
- फिर आप इसमें करी पत्ता, कटा हुआ प्याज़ और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप तैयार बैटर के थोड़ा-थोड़ा निकाल कर धीरे-धीरे गर्म तेल में डालें।
- इसके बाद आप इनको तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपका स्वादिष्ट मसाला वड़ा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
50 mins agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
2 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
13 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
22 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
23 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines