हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lohri 2026: लोहड़ी की शाम झट से बनाएं गुड़ के मालपुए, बच्चे और बड़े स्वाद लेकर खाएंगे

Gud Ke Malpue: लोहड़ी के मौके पर आप भी घर में टेस्टी पकवान बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए झटपट किस तरह गुड़ और आटे से मालपुए तैयार किए जा सकते हैं. ये मालपुए खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं.

विज्ञापन
Lohri Dishes: आटे और गुड़ को मिलाकर ऐसे बनाएं मालपुए.

Malpua Recipe: लोहड़ी का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है. इस मौके पर रेवड़ी, फुल्ले और मूंगफली तो खाई ही जाती है, साथ ही घर में तरह-तरह के पकवान भी तैयार किए जाते हैं. नमकीन और मीठी डिश खरीदकर लाने से बेहतर अगर ये घर पर बनी हो तो उसमें स्वाद के साथ ही प्यार भी घुल जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर में गुड़ और आटे से मालपुआ बनाकर तैयार कर सकते हैं. मालपुए को गुलगुले (Meethe Gulgule), मीठे पूड़े या मीठे पूए भी कहा जाता है. गुड़ से बनाने का यह फायदा है कि गुड़ हेल्दी होता है और इसका टेस्ट भी अच्छा लगता है. चलिए जानते हैं किस तरह घर पर कुछ ही मिनटों में मालपुआ बनाएं. ये स्वादिष्ट मालपुए खाने पर आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे परिवार के लोग.

यह भी पढ़ें- Happy Lohri 2026 Wishes LIVE: लोहड़ी दियां लख लख वधाइयां… ऐसे भेजिए सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं

गुड़ और आटे से मालपुआ बनाने की रेसिपी | Meethe Pude Recipe In Hindi | Makpua Recipe

सामग्री

विज्ञापन

आटा – 1 कप
गुड़- आधा कप
सौंफ – एक चम्मच
इलायची का पाउडर – एक चम्मच
पानी – आवश्यक्तानुसार
तेल – तलने के लिए

मालपुआ बनाने की विधि

विज्ञापन
  • मालपुए बनाने के लिए आपको सबसे पहले थोड़े से पानी में गुड़ (Gud) को अलग घुलने के लिए रख देना है.
  • दूसरे स्टेप में किसी बड़े बर्तन में आटा डालें और उसमें घोल बनाने के लिए गुड़ का घोल और पानी मिलाएं. ध्यान रहे कि आटे का घोल ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा पतला ना हो.
  • आटे के घोल में सौंफ और इलायची का पाउडर डाल लें. आप सौंफ को जस का तस ही डाल सकते हैं. लेकिन, इलायची को पाउडर बनाकर डालने पर उसका स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.
  • अब आटे के घोल को अच्छे से मिक्स करें. ध्यान रहे कि इस घोल में किसी तरह की गांठें ना पड़ें. इस तैयार घोल को 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें. इससे मालपुए अच्छे से फूल जाते हैं.
  • तेल को गर्म करने के लिए कड़ाही में चढ़ाएं और इसमें चम्मच या हाथों से आटे का घोल डाल लें. घोल के छोटे-छोटे पूए तेल में तबतक पकाएं जबतक कि ये पककर लाल ना हो जाएं.

बस तैयार हैं टेस्टी मालपुए. मिठाइयां खरीदने के बजाय सबके साथ ये मीठे मालपुए बांटकर खाएं.

यह भी पढ़ें – Lohri Rangoli Designs: लोहड़ी पर खूबसूरत रंगोली से सजाएं घर, सिंपल और सुंदर हैं रंगोली के ये डिजाइन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola