Pimples Home Remedies: स्किन अगर जरूरत से ज्यादा ऑयली हो तो अक्सर ही पिंपल्स निकल आते हैं. ये पिंपल्स कभी लाल रंग के होते हैं तो कभी मवाद से भरे हुए सफेद नजर आते हैं. वहीं, स्किन के अंदर जमी हुई काली कीलें भी जल्दी जाने का नाम नहीं लेती हैं. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं कि किस तरह कील-मुहांसों को दूर करने के लिए घर पर ही फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है. इस एक फेस पैक को चेहरे पर लगाने से ना सिर्फ आपके कील-मुंहासे (Pimples) हट जाएंगे बल्कि चेहरा ऐसा निखर उठेगा जैसे पार्लर से कोई महंगा ट्रीटमेंट करवाया हो. चलिए बिना देरी किए जान लीजिए बाबा रामदेव के बताए इस फेस पैक को बनाने का तरीका.
कील-मुंहासे दूर करने के लिए फेस पैक
बाबा रामदेव बताते हैं कि पका हुआ पपीता और पका हुआ केला लेकर पेस्ट बना लें. अब इसमें एलोवेरा डाल लें. आप ताजा एलोवेरा जैल भी ले सकते हैं या फिर बाजार से मिलने वाले एलोवेरा जैल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद पेस्ट में चिरौंजी, बादाम, शहद और अगर मुल्तानी मिट्टी है तो मुल्तानी मिट्टी डाल लें. इस फेस पैक (Face Pack) को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रख लें और फिर धोकर हटाएं.
इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने पर इसका कमाल का असर दिखता है. बाबा रामदेव का कहना है कि इस फेस पैक से चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आ जाता है.
इन घरेलू नुस्खों का भी दिख सकता है असर
टी ट्री ऑयल – कील मुंहासे हटाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल में 2 से 3 बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाकर चेहरे पर यह तेल लगाया जा सकता है.
एपल साइडर विनेगर – कील-मुंहासे हटाने के लिए एपल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच एपल साइडर विनेगर को 2 चम्मच पानी में मिलाएं और इसमें रूई डुबोकर चेहरे पर लगा लें. 5 से 10 मिनट के बाद चेहरा धोकर साफ किया जा सकता है. हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल करने पर असर दिखता है.
शहद और दालचीनी – चेहरे को चमक देने के लिए और कील-मुंहासे हटाने के लिए शहद और दालचीनी का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इस फेस पैक से स्किन चमक जाती है.
हल्दी और दही भी आता है काम
हल्दी और दही को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स कम होते हैं. इसके लिए 2 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
लगाएं बेसन और दही का फेस मास्क
बेसन और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी चेहरा निखरता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच ही दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर चेहरे पर लग लें. 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें.
यह भी पढ़ें – Lohri Makeup: लोहड़ी पर इन सेलेब्स की तरह करें मेकअप, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
15 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines