High Anxiety Of Holding On Job And The Losing It: नौकरी किसी भी परिवार का भरण-पोषण करने की पहली अनिवार्य शर्त होती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उसके बच्चे को अच्छी नौकरी मिले। नौकरी मिलने तक युवाओं को बड़ी जद्दोजहद से गुजरना पड़ता है, लेकिन यह चिंता यहीं समाप्त नहीं हो जाती। फोर्ब्स के हवाले से हाल ही में प्रकाशित, प्रोफेशनल रिज्यूमे राइटर्स द्वारा 2023 जॉब मार्केट सर्वे में बताया गया कि लगभग आधे वर्कर्स ने स्वयं बताया कि वे अपना रोजगार खोने के बारे में चिंतित थे, जिसमें अधिकारी लेवल के वर्कर्स की संख्या (66%) सबसे ज्यादा थी।
नौकरियों में हो रही कटौती
अपनी नौकरी पर बने रहने को लेकर चिंतित श्रमिकों में चिंता की भावना है। नौकरियों में हो रही कटौती के बीच कर्मचारियों में डर स्वाभाविक है क्योंकि ऐसे माहौल में नई नौकरी ढूंढ़ना कठिन काम है। सर्वे में बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में 15% पोस्टिंग कम हुई हैं इसलिए अपनी वर्तमान जॉब पर बने रहना अधिक महत्वपूर्ण है।
छंटनी और नौकरी की असुरक्षा के डर की वजह से तनाव और चिंता बढ़ सकती है। यह चिंता कर्मचारियों की भलाई और नौकरी के प्रदर्शन पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। यह काम से विमुखता, बढ़ता चिड़चिड़ापन, थकान और काम के प्रदर्शन में गिरावट के रूप में प्रकट हो सकता है, जो आपको नौकरी से निकाले जाने के और भी अधिक जोखिम में डाल देता है।
नौकरी खोने का खतरा हो तो क्या करें?
यदि आपको नौकरी जाने का खतरा हो आपको उसकी तैयारी के लिए एक वर्क प्लान बनाना चाहिए, जिससे आपके लिए रोजगार के नए अवसर खुले रहें।अगर आपको लगता है कि आपकी नौकरी खतरे में है तो तुरंत अपना बायोडाटा और लिंक्डइन प्रोफाइल अपडेट करें। वहां पर ऐसे रिक्रूटर्स की तलाश करें, जो आपके क्षेत्र में विशेषज्ञ हों।
संबंधित खबरें
रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
4 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
6 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
6 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 day agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 day agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
1 day agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 day agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines