IVF Pregnancy: आईवीएफ ट्रीटमेंट के माध्यम से प्रेग्नेंट हुई हैं तो आपको आपना खास ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो प्रेगनेंसी चाहे आईवीएफ हो या नेचुरल तरीके से महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती ही है, लेकिन आईवीएफ प्रेगनेंसी के दौरान खासतौर से लाइफस्टाइल और खान-पान पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। खाने में मौजूद पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। कई महिलाएं इस बात को लेकर परेशान होती है कि वह आईवीएफ के दौरान उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं, तो आइए जानते हैं की आपको अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किन चीजों को नहीं।
मौसमी फल खाएं
आईवीएफ प्रेगनेंसी के दौरान आप मौसमी फलों का सेवन कर सकती हैं। ये फल विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपके और आपके बच्चे की हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप इन फलों को जूस या सलाद के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। ये न केवल टेस्टी होते हैं बल्कि आपके शरीर को फ्रेश रखने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
इन चीजों से बनाएं दूरी
आईवीएफ प्रेगनेंसी के दौरान आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इसलिए आप कुछ चीजें, जैसे चीनी वाली चीजें, सीफूड, जंक फूड और शराब से पूरी तरह परहेज करें। ये फूड आइटम्स आपके आपके और आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ही खाएं। इसके लिए आप पहले से बी बैलेंस डाइट चाट बना लें।
प्रोटीन से भरपूर चीजों का करें सेवन
हरी सब्जियां जैसे कि लौकी, पालक और ब्रोकली टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं। आप इन सब्जियों के स्मूदी बना सकती हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करने के लिए करी या सूप बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। ये न केवल आपको हेल्दी रखती हैं, बल्कि आपको एनर्जेटिक भी बनाती हैं।
सैल्मन फिश का करें सेवन
अगर आपको नॉनवेज फूड पसंद है तो आप सैल्मन मछली का सेवन कर सकती हैं। सैल्मन मछली को पकाकर खाना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। सैल्मन फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
6 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
13 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines