Tips To Control Obesity :अगर आप जिम जाकर, महंगी डाइट फॉलो करके भी मोटापा कम नहीं कर पाते हैं तो बस आपको चार योगासन को फॉलो करना होगा जिससे आपका सालों पुराना मोटापा भी घट सकता है।
शरीर का बढ़ता मोटापा एक बड़ी परेशानी की वजह बन गया है। बैली फैट खुद तो परेशान करता ही है साथ ही कई सारी बीमारियों को भी न्योता देता है। अगर आप जिम जाकर, महंगी डाइट फॉलो करके भी मोटापा कम नहीं कर पाते हैं तो बस आपको ये कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा और कुछ योगासन करने होंगे जिससे आपका सालों पुराना मोटापा भी घट सकता है। तो आइए जानते है ऐसे कौन से योगासन है जिसे करके आप अपना फैट खत्म कर सकते हैं।
1. उत्कटासन
उत्कटासन को चेयर पोज (चेयर पोस्ट) भी कहा जाता हैं। इस योगासन पर शरीर को चेयर की आकृति में ढालना होता है। सबसे पहले आप सीधे खड़े होकर हाथों को सामने की ओर करें फिर कमर झुकाएं जिससे नितंब घुटनों की बराबरी में आ जाएं। इससे थाई फैट, आर्म फैट और बैली फैट पर असर पड़ता है और आप आसानी से मोटापा कम कर सकते हैं।
यह भी देखें –
2. कोणासन
वजन घटाने के लिए सबसे आसान योग की गिनती में आता है कोणासन। इस योगासन को करने के लिए सीधे खड़े होकर सबसे पहले दाएं हाथ को ऊपर उठाकर खींचा जाता है और फिर बाद में बाएं हाथ को। यह आसन करने से कमर का फैट तेजी से कम होता है।
यह भी देखें –Safe Yoga Practice Tips: इन नियमों के पालन के साथ करें योग, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे!
3. भुजंगासन
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं। इस योगासन के लिए जमीन पर पेट के बल लेटा जाता है,और इसके बाद हाथों को सामने की तरफ फैलाकर रखते हैं। जिससे हथेलियां जमीन से ही लगी रहें। अब शरीर को सामने की तरफ से पीछे मोड़ते हैं। इस योगासन को करते समय कुछ समय रुकना भी पड़ता है। भुजंगासन को करने से तेजी से वजन घटने लगता है।
यह भी देखें –
4. फलकासन
फलकासन पूरे शरीर का फैट बर्न करने में मददगार होता है। इस योगासन से हाथों और पैरों पर खास असर पड़ता है। फलकासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेटें और हथेली से कोहनी तक हाथों को सामने जमीन पर रखें। इसके बाद पैरों के पंजों को उठाकर पूरे शरीर को उठाएं और पोज को होल्ड करें। इस योगासन से आपको आपने बैली फैट कम करने में लाभ मिलेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
24 mins agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines