Chakki Ki Sabzi Recepie: आपने हमेशा गेहूं की रोटियां, गेहूं का दलिया या फिर गेहूं के आटे से बना हलवा खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी गेहूं के आटे से बनी सब्जी भी खाई है? यह एक ऐसी सब्जी हैं जिसे खाने के बाद पनीर खाना तक भूल जाएंगे।
गेहूं के आटे से बनी सब्जी को ‘आटे की सब्जी’ कहते है, जो राजस्थान में बनाई जाती है। यह इतनी लजीज सब्जी होती है कि जो एक बार इसको खा लेता हैं वह बार-बार इसको खाना चाहता हैं। यह बेहतरीन सब्जी जोधपुर की रॉयल फैमिली के मेन्यू में शामिल है। साथ ही आज यह हर 5 स्टार होटल की रजवाड़ी थाली का अहम हिस्सा है और आजकल यह ढाबों पर भी मिल जाती है।
सुनने में बहुत अजीब लगता हैं कि भला आटे से भी सब्जी बन सकती हैं क्या, लेकिन सच में आटे से सब्जी बनाई जा सकती है और इसकी खोज एक महिला ने की थी।
आज भी अगर मारवाड़ में कोई मेहमान आता हैं तो उसकी पहली डिमांड चक्की की सब्जी की ही होती हैं। चक्की की सब्जी पूर्व राजघरानों की रसोई का खास जायका माना जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे इस लजीज सब्जी को बनाते हैं और इसको आप अपने घर में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं।
‘आटे की सब्जी’ के लिए सामग्री
गेहूं का आटा – 4 कप, तेल – 3 से 4 बड़ी चम्मच, जीरा – ¼ छोटी चम्मच, दालचीनी – 1 इंच, काली मिर्च – 7 से 8 पीस, लौंग – 3 पीस, बड़ी इलायची – 1 पीस, हिंग – ½ पिंच, टमाटर – 2, हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई), अदरक (टुकड़ा) – ½ इंच, हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच, धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच, कसूरी मैथी – 1 बड़ी चम्मच, दही – ¼ कप, मलाई या क्रीम – ¼ छोटी चम्मच, नमक – 1 छोटी चम्मच, गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच, हरा धनिया – 2 बड़ी चम्मच (बारीक कटी हुई), चीनी – ½ छोटी चम्मच, बेकिंग सोडा – ¼ छोटी चम्मच, तिल – ¼ छोटी चम्मच, घी – 1 छोटी चम्मच
चक्की की सब्जी को बनाने की विधि
एक बर्तन में सबसे पहले 4 कप आटा ले लीजिए और उसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटे को मसल कर गूंथ लें और अब डो को आधे घंटे सेट होने के लिए अलग रख दें। इसके आधे घंटे के बाद एक दूसके बर्तन में पानी भरकर डो को रखकर धो लें और डो को तब तक धोएं, जब तक पानी में आटा घुलना बंद न हो जाए (4 से 5 बार ऐसा करने के बाद पानी में आटा घुलना बंद हो जाएगा)।
इसके बाद जो जो आटा बचा है उसे 10 मिनट के लिए किसी भारी सामान से दबा कर सेट होने के लिए रख दें, जिससे उसका पानी निकल जाए। अब चक्की को 4 से 5 टुकड़ों में काट सें और गैस पर एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दें, जब पानी में उबाल आने लग जाए तो चक्की के टुकड़ों को पानी में डाल 20 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाए. 20 मिनट के बाद चक्की पानी में फूल कर दोगुनी हो जाएगी तो उसके पीसेस को पानी से निकाल लीजिए और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें।
अब एक पैन में 2 बड़ी चम्मच तेल डालकर गरम कर लें और चक्की के पीसेस को ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद अब सब्जी का मसाला तैयार करें और उसके लिए एक पैन या कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कर लें और फिर उसमें ¼ चम्मच जीरा, 1 पीस तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 7-8 काली मिर्च के दाने, 3 लौंग के दाने, 1 बड़ी इलायची (छीलकर) और ½ पिंच हिंग डाल दें और इन खड़े मसालों को हलका भुन लें।
इसके बाद अब 2 टमाटर, 1 हरी मिर्च और ½ इंच अदरक का पेस्ट बना लें और पेस्ट को कढ़ाई में डालकर धीमे आंच पर भुने, जब मसालों में उबाल आने लगे तो उसमें ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच कसूरी मैथी (क्रश कर के) डालकर मसालों को भुन लें।
जब भुने मसालों में तेल अलग होने लगे तो ¼ कप दही डाल लें और दही डालने के बाद मसालों को उबाल आने तक भुने (दही डालने के बाद मसालों को चलाते रहना है)। इसके बाद मसालों में ¼ कप मलाई या क्रीम डाल दें और मलाई डालने के बाद मसालों को थोड़ी देर और भुने।
मसालों में 1 कप पानी डाल दीजिए और पानी डालने के बाद तल कर रखी चक्की, स्वाद अनुसार नमक, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला डालें और सब्जी को ढक कर लो-मीडियम फ्लेम पर 6-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आपकी गरमा-गरम आटे के चक्की की सब्जी बनकर तैयार है। ये सब्जी आटे से बनी चपाती, परांठे, पूरी किसी के साथ भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
15 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
16 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
18 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
20 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
23 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines