Dahi Chura Recipe: आज मकर संक्रांति है और इस त्योहार को भारत में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है. कई राज्यों में खास पारंपरिक व्यंजनों के साथ इस त्योहार की रौनक बढ़ाई जाती है. वैसे ही फेस्टिवल सीजन में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और हर कोई कुछ नया, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली मिठाई चाहता है. इस बार अपने मेहमानों को कुछ नया और अच्छा बनाकर दें. बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दही चूड़ा खाने की परंपरा है. मकर संक्रांति की सुबह को खास बनाने के लिए लोग दही चूड़ा तैयार करते हैं, क्योंकि इसे सबसे खास प्रसाद और नाश्ता माना जाता है. यह डिश जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही हल्की और सेहतमंद भी होती है. ठंड के मौसम में दही चूड़ा शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने का काम भी करता है.
मकर संक्रांति पर घर पर दही चूड़ा कैसे बनाते हैं?
सामग्री
- दही- 150 ग्राम
- केला- 5
- गुड़- जरूरत के हिसाब से
- भुनी मूंगफली- 2 चम्मच
- काजू- आधा कप
- चूड़ा- 1 कप
- इलायची पाउडर- 4
कैसे बनाएं?
- सबसे पहले चूड़े को साफ करके हल्के पानी से धो लें और सुखाने के लिए रख दें. ध्यान रखें चूड़ा गीला ना रह जाए, वरना वह चिपचिपा हो जाएगा.
- अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर ऊपर से कटा हुआ केला, गुड़, मूंगफली, काजू और किशमिश डालें.
- स्वाद के लिए इलायची 4 इस्तेमाल करें और सभी चीजों को हल्के हाथ से मिक्स करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
- बस आपकी डिश बनकर तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है.
- आप इसमें अपनी पसंद की सामग्रियों को भी डाल सकते हैं.
दही चूड़ा खाने के फायदे
- तुरंत एनर्जी मिलना
- पेट साफ रहना
- गर्माहट का एहसास इं
- इंस्टेंट प्रसाद
- व्रत या पूजा के लिए हल्का आहार
इसे भी पढ़ें- Pongal 2026 Wishes: पोंगल है सबसे प्यारा त्यौहार हमारा… सभी को ये खास मैसेजेस, कोट्स और फोटोज भेजकर कहिए Happy Pongal
संबंधित खबरें
पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
31 mins agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
4 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
18 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
19 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
21 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
22 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines