गर्मियों के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का आतंक काफी बढ़ जाता है। जिन्हें टाइम पर भगाया न जाए तो ये पूरे घर में फैल जाते हैं। गर्मी आते ही घर की दीवारों, बाथरूम आदि जगहों पर छिपकली और कॉकरोच दिखने लगते हैं। ये न केवल डरावने लगती हैं। बल्कि कई बार इनसे हाइजीन का खतरा भी बढ़ जाता है। जिससे कई तरह की बीमारियां भी फैलने लगती हैं। इनको भगाने के लिए कई लोग केमिकल्स की दवाइयों का उपयोग करते हैं, जो कि बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन डर इस बात का होता है कि इन केमिकल्स का इस्तेमाल करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं।
लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज की तेज गंध से भी छिपकली दूर भागती हैं। ऐसे में आप घर के कोनों में लहसुन की कलियां रख सकते हैं या प्याज को छोटे टुकड़ों में काटकर रख सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन के पेस्ट और पानी का एक घोल बनाकर इसे स्प्रे बोतल में भरकर दीवारों पर स्प्रे कर सकते हैं।
लौंग
आप लौंग का इस्तेमाल कॉकरोच को भगाने के लिए कर सकते हैं। आपको बता दें कि कॉकरोच को लौंग की खुशबू पसंद नहीं होती जिससे वे इससे दूर रहते हैं। इसलिए आप चाहे तो अपने फ्रिज, किचन, अलमारी, रैक में 4 से 5 लौंग रख सकते हैं।
काली मिर्च
पानी में काली मिर्च मिलाकर स्प्रे तैयार करें। फिर उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां आपको ज्यादा नजर आती हैं। आपको बता दें कि तेज गंध और झनझनाहट वाली चीजों से भी छिपकली काफी दूर भागती हैं।
तेजपत्ता
तेज पत्ते की स्मेल बहुत ही स्ट्रांग होती है। इसकी महक कॉकरोच को भगाने के लिए काफी है। आपको घर के जिस कोने में भी कॉकरोच दिखे उस जगह पर तेजपत्ते की कुछ पत्तियों को मसलकर बिखेर दें। ऐसा करने से कॉकरोच उस जगह से भाग जाएंगे। साथ ही तेज पत्तियों को समय-समय पर बदलते रहें।
अंडे के छिलके
आप छिपकली को घर से दूर रखने के लिए अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हें उन जगहों पर रखें, जहां पर छिपकली का आना-जाना सबसे ज्यादा है। इसकी खुशबू छिपकली को नहीं पसंद होती है। ऐसे में यह आपके घर से दूर रहेगी।
कॉफी
आपको जहां पर कॉकरोच दिखे, वहां पर कॉफी के कुछ दाने रख दें। कॉफी के दाने खाने से कॉकरोच मर जाते हैं। ये कॉकरोच को भगाने में काफी असरदार माना जाता है।
ये भी पढ़ें-10 रुपए में मोती की तरह चमकने लगेंगे पीले दांत!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 hr agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
4 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
18 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
21 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines