Tomatoes Plant Tips: टमाटर का पौधा आसानी से लगाया जा सकता है. लेकिन इसकी देखभाल करते वक्त धूप, पानी और मिट्टी का सही तालमेल होना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह सूख जाएगा और टमाटर भी नहीं आएंगे. हालांकि, अगर शुरुआत में ही मिट्टी को सही तरह से तैयार कर लिया जाए तो आगे ज्यादा परेशानी नहीं होती. माली रंजन कहते हैं कि अगर ऐसा करने के बाद भी पौधे में टमाटर नहीं आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि मिट्टी को अभी सही पोषण नहीं मिला है. क्योंकि सही पोषक तत्व मिलने पर पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और थोड़े ही समय में टोकरी भर-भर के लाल टमाटर देने लगता है. अगर आपका टमाटर का पौधा फल नहीं दे रहा है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
टमाटर के पौधे की देखभाल | Tomatoes Plant Care
टमाटर के पौधे की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
टमाटर के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रोज 6 घंटे धूप और पानी की मात्रा का ध्यान रखें. मिट्टी में नियमित रूप से खाद और पोषण तत्व को बनाए रखने के लिए गोबर का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- घर पर सोने के गहने साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
पौधे की ग्रोथ के लिए क्या चीजें डालें?
पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप जैविक और नाइट्रोजन खाद का इस्तेमाल करें. इससे पौधे की अच्छी ग्रोथ होती है और टमाटर भी अच्छे आते हैं. इसके अलावा, फिटकरी का इस्तेमाल करना भी अच्छा माना जाता है.
टमाटर के पौधे में पानी कितना देना चाहिए?
टमाटर के पौधे में हर हफ्ते 2 से 3 इंच पानी डालने का टारगेट रखें. इससे बार-बार पानी देने की दिक्कत खत्म हो जाएगी और आपको सही अंदाजा भी रहेगा.
टमाटर के पौधे को कितनी धूप चाहिए?
माली के अनुसार टमाटर के पौधे को हर रोज 8 घंटे धूप में रखने की जरूरत होती है. आप 6 घंटे भी रख सकते हैं, लेकिन बेहतर ग्रोथ के लिए जरूरी है कि 8 घंटे का टारगेट रखा जाए.
इसे भी पढ़ें- हाथों में चिपक जाती है मेथी, खाने में आती है किरकिराहट? धोते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, चुटकियों में होगी एकदम साफ
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
47 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines