हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घुटनों का दर्द सताए तो रात को ये होममेड तेल लगाएं, घर में बनाना भी बेहद आसान

आज के समय में बहुत से लोग घुटनों के दर्द से परेशान हैं। इस दर्द की वजह से ना ही वे सही से चल पाते हैं और ना ही आराम से बैठ पाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं ऐसे चमत्कारी देसी तेल के बारे में जो आपके घुटनों के दर्द को कुछ ही दिनों में जड़ से खत्म कर सकता है। इस तेल की खास बात यह है कि यह तेल पूरी तरह घरेलू है और इसका कोई साइडइफेक्ट नहीं है।

विज्ञापन

Homemade Oil For Knee Pain Relief: क्या आप भी घुटनों के दर्द से परेशान हैं? चलना-फिरना मुश्किल हो गया है, सीढ़ियां चढ़ना भारी लगने लगा है या थोड़ी देर बैठने के बाद उठना एक चुनौती बन गया है? घुटनों का दर्द अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रही बल्कि आजकल युवा भी इससे जूझ रहे हैं। इसका कारण है बदलती जीवनशैली, बढ़ता वजन, पोषण की कमी और शारीरिक गतिविधियों की कमी। ऐसे में यह देसी घरेलू तेल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं।

कैसे बनाएं यह पेन रिलीफ देसी तेल?

सामग्री:

  • तिल का तेल – 100 ml
  • लहसुन – 7-8 कलियां
  • जायफल – आधा
  • बड़ी इलायची – 1
  • लौंग – 5
  • अजवाइन – 1
  • चम्मच सौंफ – 1 चम्मच

पेन रिलीफ देसी तेल की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में तिल का तेल डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  • अब इसमें लहसुन की कलियां छीलकर डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसके बाद उसमें जायफल, बड़ी इलायची, लौंग, अजवाइन और सौंफ डाल दें।
  • इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक लहसुन सुनहरा भूरा न हो जाए।
  • अब गैस बंद करें और तेल को छानकर ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे एक कांच की बोतल में भरकर सुरक्षित रख लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस तेल को रोज रात को सोने से पहले हल्के हाथों से घुटनों पर लगाएं और 5–10 मिनट तक मालिश करें। फिर पैरों को ढक लें ताकि ठंडी हवा न लगे।

विज्ञापन

इस देसी तेल के फायदे

  • जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत देता है।
  • घुटनों की जकड़न और अकड़न को दूर करता है।
  • नसों में रक्त संचार बेहतर करता है।
  • पुराने आर्थराइटिस के दर्द में भी राहत देता है।
  • रोजाना उपयोग से घुटनों की ताकत बढ़ती है

ये भी पढे़ं- 365 रुपये की चाय, 1116 का मसाला डोसा… Kapil Sharma के कैफे का मेन्यू देखा क्या?

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola