हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Home Remedies: गर्मी में फटे होंठों से हैं परेशान? ट्राई करें ये 5 आसान घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Dry Lips: सर्दी में तो अक्सर होंठ फटते ही हैं, लेकिन गर्मी में भी कई लोगों में यह समस्या देखने को मिल जाती है। अक्सर पानी की कमी के चलते यह दिक्कत आती है। ऐसे में इस समस्या में खानपान के अलावा और किन नुस्खों को अपनाने से राहत मिल सकती है, आइए जानें।  

विज्ञापन
सूखे होठों के लिए घरेलू उपचार Image Credit: Freepik

Home Remedies For Dry Lips: गर्मियां आते ही बच्चों के साथ-साथ बड़े भी अक्सर फटे होंठों से परेशान रहते हैं। ऐसे बदलते मौसम में अपनी स्किन केयर रूटीन को भी बदलना चाहिए। ड्राई लिप्स चेहरे को बेजान सा बना देते हैं और इसके साथ ही दर्द भी काफी होता है।

बार-बार फटे होंठों पर जीभ फेरते रहते हैं, क्योंकि ऐसा लगता है जैसे स्किन खींच रही हो। ऐसे में रूखे-सूखे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए कुछ नेचुरल घरेलू उपाय की मदद से राहत पा सकते हैं..

घी या मक्खन

रात को सोते समय थोड़ा सा घी या मक्खन लगाएं। इससे होठों की त्वचा को नमी मिलेगी और सूखापन कम होगा।

विज्ञापन

हल्दी और शहद

एक छोटी चम्मच हल्दी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को होठों पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें। फिर पानी से वॉश कर लें। यह उपाय होठों की नमी को बनाए रखने में मदद करता है।

बादाम का तेल

गुनगुने बादाम का तेल थोड़े दिनों में डेली होठों पर लगाएं। इससे होठों का सूखापन दूर होगा और त्वचा हेल्दी रहेगी।

विज्ञापन

नारियल का तेल

नारियल का तेल थोड़ा गरम करें और होठों पर लगाएं। इसे रात को सोते समय भी लगा सकते हैं। नारियल का तेल होठों की नमी को बनाए रखने में मदद करता है।

दूध मलाई

दूध की मलाई को होठों पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। दूध मलाई होठों का सूखापन दूर करती है और त्वचा को नमी बनाए रखती है। ये कुछ घरेलू उपाय सूखे होठों के लिए हैं। अगर समस्या ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Home Remedies: उम्र से पहले सफेद हो गए बाल? जड़ से काले करेगा ये गजब का नुस्खा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola